'SC का आदेश बहाना, वादा तोड़ रही सरकार!' CJP का सीधा अल्टीमेटम
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद सीजेपी भड़की; प्रवक्ता सौरव दास बोले- 'FIR वापसी का वादा तोड़ जांच जारी रखना धोखा, कोर्ट के आदेश से युवाओं को न बनाएं निशाना'।
Short: जंतर-मंतर का धरना खत्म होते ही सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच फिर से आर-पार की जंग छिड़ गई है! सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद CJP भड़क उठी है और सरकार को सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। CJP प्रवक्ता सौरव दास का कहना है कि सरकार ने आंदोलन खत्म कराते वक्त प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस लेने का वादा किया था, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद जांच जारी रखी जा रही है—जो सरासर धोखा है! CJP ने साफ कह दिया है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की ये शर्तें मंजूर नहीं हैं और कोर्ट के आदेशों को हथियार बनाकर युवाओं को निशाना बनाना बंद किया जाए। CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उसने अपना वादा नहीं निभाया, तो युवा इस नाइंसाफी को बर्दाश्त नहीं करेंगे!
Next Story

