36 दिन के आंदोलन और इस्तीफे के बाद अब दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन!
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और 36 दिन चले छात्र आंदोलन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस; PM और नेताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट्स हटाने के लिए टेक प्लेटफॉर्म्स को नोटिस।
Shorts: जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चले छात्र आंदोलन और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ वीडियो और अभद्र कमेंट्स को हटाने के लिए पुलिस टेक प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजने की पूरी तैयारी में है। हालांकि, जोमैटो-स्विगी से मदद मंगाने और मीम्स-रील्स के दम पर चला यह 'जेन-जी' आंदोलन अपने अनोखे अंदाज और बीजेपी नेताओं के बच्चों तक के समर्थन को लेकर पूरे देश में छाया रहा। लेकिन अब आंदोलन के दौरान पोस्ट किए गए आपत्तिजनक कंटेंट पर पुलिस की पैनी नजर है, और नियमों का उल्लंघन करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गाज गिरना तय माना जा रहा है!
Next Story

