x

'हमें चाहिए शुद्ध पेट्रोल', E20 के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी जनता

एथनॉल ब्लेन्डिंग के खिलाफ 'E20 जनता पार्टी' का मोर्चा; 4 अगस्त को संसद घेराव का ऐलान, नितिन गडकरी के इस्तीफे और शुद्ध पेट्रोल की मांग।


Short: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब सोशल मीडिया पर 'E20 जनता पार्टी' का गर्दा उड़ रहा है, जिसने पेट्रोल में एथनॉल की मिलावट के खिलाफ सीधे संसद घेराव का बिगुल फूंक दिया है! गाड़ियों के घटते माइलेज, खराब होते इंजन और महंगे ईंधन से तंग आ चुके ट्रांसपोर्टर्स और आम लोगों के भारी समर्थन के साथ यह डिजिटल मुहिम अब सड़कों पर उतरने को तैयार है। पार्टी सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग कर रही है। इनकी साफ मांग है कि जनता पर E20 पेट्रोल जबरन न थोपा जाए, लोगों को अपनी पसंद का 'शुद्ध पेट्रोल' चुनने की आजादी मिले और कीमतें घटाकर 80-90 रुपये प्रति लीटर की जाएं। इसी आर-पार की लड़ाई के लिए 4 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक एक विशाल मार्च और घेराव की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Read More
Next Story