आजम खान के सपोर्ट में उतरीं मायावती! जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बड़ा बयान
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर रोक का मायावती ने किया स्वागत; आजम खान के समर्थन में बोलीं- 'शिक्षा के मंदिरों पर बुलडोजर चलाना कतई ठीक नहीं'।
Shorts: राजनीति में दुश्मनी अपनी जगह है, लेकिन जब बात बच्चों की पढ़ाई पर आती है, तो सियासी विरोधी भी एक सुर में बोलने लगते हैं! कुछ ऐसा ही देखने को मिला रामपुर की मशहूर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में, जहाँ सपा नेता आजम खान के सपोर्ट में अब बीएसपी सुप्रीम मायावती भी खुलकर सामने आ गई हैं। मुरादाबाद कमिश्नर कोर्ट द्वारा यूनिवर्सिटी की इमारतों पर बुलडोजर चलाने के आदेश पर रोक लगाने का स्वागत करते हुए मायावती ने साफ़ कहा कि नियम टूटे हैं तो उन्हें सही करने का मौका मिलना चाहिए, लेकिन शिक्षा के मंदिरों पर बुलडोजर चलाना कतई ठीक नहीं है। अब देखना यह होगा कि कोर्ट से मिली इस अंतरिम राहत और मायावती के इस मास्टरस्ट्रोक के बाद यूपी की राजनीति क्या नया मोड़ लेती है!
Next Story

