अमेरिका-ईरान में बातचीत की मेज सजी, होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई की जगी उम्मीद
कच्चे तेल में 5% की बड़ी गिरावट; अमेरिका-ईरान में बातचीत की उम्मीद से क्रूड क्रैश, ICRA के मुताबिक पेट्रोल-डीजल ₹3 से ₹5 तक सस्ता होने के आसार।
Short: पेट्रोल-डीजल होने जा रहा है सस्ता? हफ्ते के पहले ही दिन कच्चे तेल के बाजार से एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है! अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बादल छंटते ही और बातचीत की मेज सजते ही क्रूड ऑयल के दाम 5% से भी ज्यादा धड़ाम से गिर गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद जग गई है, जिससे उछल रहे तेल के दामों पर अब ब्रेक लग गया है। रेटिंग एजेंसी ICRA का तो यह भी मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह 90 से 92 डॉलर के आसपास टिकी रहीं, तो आने वाले दिनों में सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दाम 3 से 5 रुपये प्रति लीटर तक घटा सकती हैं!
Next Story

