"अमित शाह की वजह से ठप है संसद" - प्रणीति शिंदे का तीखा हमला!
छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह को महसूस हो शर्मिंदगी, गृह मंत्री संसद आते हैं पर कार्यवाही में शामिल नहीं होते: कांग्रेस MP प्रणीति शिंदे!
Shorts: कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सरकार पर जोरदार हमला बोला है! उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, लेकिन गृह मंत्री अमित शाह के रवैये की वजह से संसद नहीं चल पा रही है। प्रणीति शिंदे ने आरोप लगाया कि छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया जाना बेहद शर्मनाक है और इस पर सरकार को शर्मिंदगी महसूस होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गृह मंत्री संसद परिसर में तो आते हैं, लेकिन सदन के अंदर आकर कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेते। कांग्रेस सांसद के इस बयान के बाद संसद के गतिरोध पर सियासी पारा और चढ़ गया है।
Next Story

