'साबित करो या चुप रहो!' राहुल-प्रियंका पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तीखा प्रहार
राहुल-प्रियंका की भाषा स्वीकार्य नहीं, सबूत दें या बयानबाजी बंद करें; कांग्रेस ने कभी पेपर लीक कानून नहीं बनाया, मोदी सरकार कर रही सख्त कार्रवाई: संजय सरावगी।
Shorts: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के आरोपों पर कहा, "राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं, वो किसी हाल में स्वीकार्य नहीं है। आपको सबूत देने होंगे, इसलिए आप ये बयान नहीं दे सकते हैं। इन लोगों को कोई गंभीरता से लेता भी नहीं है। दशकों तक कांग्रेस के लोगों ने देश पर राज किया है लेकिन इनकी सरकार में कभी पेपर लीक को लेकर कोई कानून नहीं बना। इन लोगों ने इसकी कोई चिंता नहीं की... आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में त्वरित कानून भी बन रहा है और त्वरित कार्रवाई हो इसकी चिंता भी की जा रही है।
Next Story

