
5 राज्यों का Exit Poll : केरल में बदल सकती है सरकार, हिमंता, स्टालिन की वापसी के संकेत, बंगाल का मुकाबला फंसा
पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही पांच राज्यों में हुए चुनाव के एग्जिट पोल आ गए हैं। असम और तमिलनाडु में सरकारें रिपीट हो सकती हैं। जबकि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने का अनुमान है, लेकिन पश्चिम बंगाल को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे बड़ा दांव पश्चिम बंगाल को लेकर लगा हुआ था, लेकिन जो एक्जिट पोल बता रहे हैं उससे तस्वीर बहुत साफ नहीं हो पा रही है कि पश्चिम बंगाल में इस बार क्या हो सकता है। पांचों राज्यों के एक्जिट पोल के अनुमानों की शुरुआत करते हैं पश्चिम बंगाल से जहां कि कुल २९४ विधानसभा सीटें हैं।
पश्चिम बंगाल में सस्पेंस बढ़ा
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस-130-140 सीट, बीजेपी- 150-160 सीट और अन्य- 6-10 सीट मिल सकती हैं।
Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस-125-140 सीट, बीजेपी- 150-160 सीटों का अनुमान है।
Poll Dairy के एक्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस को-99-127 सीट, बीजेपी- 142-171 सीट और अन्य- 5-9 सीट
Praja Poll के एक्जिट पोल के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस-85-110 सीट, बीजेपी- 178-208 सीट और अन्य- 0-5 सीट
तमिलनाडु में जहां कि विधानसभा की 234 सीटें हैं। वहां का एक्जिट पोल बता रहा है कि स्टालिन सरकार की वापसी हो सकती है।
Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक DMK+ - 145-160 सीट, AIADMK+ - 50-65 सीट और अन्य- 18-26 सीट
Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक DMK+ - 122-125 सीट, AIADMK+ - 87-100 सीट और अन्य -10-18 सीट मिल सकती हैं।
केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना
Axis My India के एक्जिट पोल के मुताबिक केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं। यानी 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने के आसार हैं। वहीं सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं। केरल में बीजेपी को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
असम में बीजेपी की हैट्रिक के आसार
Axis My India के एक्जिट पोल के मुताबिक असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है। एक्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर से हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार बन सकती है।
एक्जिट पोल के अनुमान बता रहे हैं कि असम में सत्तारूढ़ बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें आ सकती हैं।
असम पर एक अन्य एजेंसी 'चाणक्य स्ट्रेटीज' के मुताबिक, असम में बीजेपी को 88-98 सीट,कांग्रेस को 22-32 सीट जबकि अन्य को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं।
पुडुचेरी में एनडीए की सरकार -Axis My India
30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में Axis My India के अनुमान के मुताबिक यहां बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन सकती है। Axis My India के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी और उसके गठबंधन को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 6 से 8 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

