बंगाल की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
x

बंगाल की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं.


Click the Play button to hear this message in audio format

पश्चिम बंगाल में मिली अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे हैं. वो बंगाल की पारंपरिक वेषभूषा धोती कुर्ता पहन कर पहुंचे हैं.

Live Updates

  • 4 May 2026 7:25 PM IST

    भारत का संविधान भी जीता

    मोदी ने कहा कि हमारी लोकतान्त्रिक व्यवस्थाएं जीती हैं. पश्चिम बंगाल में 93प्रतिशत मतदान होना अपने आप में एतिहासिक है. महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है. ये भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है. 

  • 4 May 2026 7:23 PM IST

    सुनेत्रा पवार को दी बधाई

    पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं के लिए काफी अहम रहे. पांच राज्यों के अलावा जो उपचुनाव हुए, वो भी अहम रहे, हमारी पार्टी और NDA के नेताओं ने जीत हासिल की है. प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को उपचुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी. 

  • 4 May 2026 7:21 PM IST

    आज का दिन कई मायनों में ख़ास

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा आज का दिन भरोसे का दिन है. भरोसा एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पर. प्रधानमंत्री मोदी ने असम, बंगाल, पुड्डुचेरी, तमिलनाडू और केरलम की जनता का अभिन्दन करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने फिर से कमल खिला दिया है.

  • 4 May 2026 7:18 PM IST

    भाजपा मुख्यालय में उस समय भावुक पल दिखा जब प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में उनको फूलों की माला पहनाई जाने लगी लेकिन मोदी ने खुद वो माला न पहनते हुए भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन को पहनाई, जिसके बाद नितिन नवीन भावुक हो गए. 

Read More
Next Story