ममता बनर्जी का गंभीर आरोप: भाजपा ने लूटी 100 सीटें, मुझ पर हुआ हमला
x

ममता बनर्जी का गंभीर आरोप: भाजपा ने लूटी 100 सीटें, मुझ पर हुआ हमला

बंगाल चुनाव नतीजों के बीच ममता बनर्जी ने भाजपा को 'दानवों की पार्टी' बताया। कहा- काउंटिंग सेंटर पर उन्हें रोका गया, लात मारी गई और 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं।


Click the Play button to hear this message in audio format

Mamata Banerjee Allegations : पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक पारा चरम पर है। 208 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाये हुए है, जिसमें से 145 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है और सरकार बनाने की तैयारी में है, वहीं प्रदेश की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए 'लूट' का आरोप लगाया है। 78 सीटों पर सिमटती दिख रही टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने भाजपा पर जनादेश लूटने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि यह जीत नैतिक नहीं, बल्कि अनैतिक है और उनकी पार्टी फिर से वापसी करेगी।



काउंटिंग सेंटर पर रोके जाने का दावा
भवानीपुर काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी ने दावा किया कि उनके पास वैध आईडी कार्ड होने के बावजूद उन्हें अंदर जाने से रोका गया। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "भाजपा दानवों की पार्टी है। उन्होंने 100 से ज्यादा सीटें लूटी हैं और जनता को धोखा दिया है।" उन्होंने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा करते हुए उसे 'भाजपा आयोग' करार दिया।

'मुझ पर हमला हुआ, लात मारी गई'
ममता बनर्जी ने सुरक्षा बलों और भाजपा पर खुद के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया, "CRPF के सामने मुझे धक्का दिया गया और मारा गया। तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी और सीसीटीवी (CCTV) तक बंद कर दिए।" मुख्यमंत्री के अनुसार, उनके एजेंटों को भी काउंटिंग सेंटर के अंदर घुसने नहीं दिया गया।


हर स्तर पर शिकायत, पर सुनवाई नहीं
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली की शिकायत उन्होंने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ममता ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों पर अवैध तरीके से ईवीएम (EVM) लूटने और धांधली करने का आरोप लगाया है।



Read More
Next Story