सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया, नंदीग्राम भी जीता
x

सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया, नंदीग्राम भी जीता

सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता को 15 हजार से ज्यादा वोटों से दी शिकस्त। नंदीग्राम में भी जीत दर्ज कर ममता के गढ़ को किया ध्वस्त, बोले- यह जीत जरूरी थी।


Click the Play button to hear this message in audio format

Mamata Banerjee Lost : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में शिकस्त दी है। सुवेंदु ने टीएमसी का गढ़ मानी जाने वाली भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को 15,114 वोटों के अंतर से हराया। यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि भवानीपुर को ममता बनर्जी का सबसे सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र माना जाता था।


नंदीग्राम में भी सुवेंदु का कब्जा
भवानीपुर के साथ-साथ सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर भी अपनी जीत का परचम लहराया है। गौरतलब है कि 2021 में भी सुवेंदु ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था, जिसके बाद ममता को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए भवानीपुर से उपचुनाव जीतना पड़ा था। अब 2026 में सुवेंदु ने भवानीपुर में भी ममता को हराकर अपनी राजनीतिक ताकत का लोहा मनवाया है।

वोटर समीकरण पर सुवेंदु का बयान
जीत के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे एक "जरूरी जीत" बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के भविष्य के लिए ममता बनर्जी को हराना अनिवार्य था। मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्हें मुस्लिम वोट नहीं मिले, लेकिन बंगाली हिंदुओं के साथ-साथ सिख, मारवाड़ी, जैन और पूर्वांचली समाज के हिंदुओं ने उन पर अटूट भरोसा जताया है।

ममता और सुवेंदु की पुरानी अदावत
सुवेंदु अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे, लेकिन 2021 के चुनाव से पहले उन्होंने टीएमसी से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था। तब से लेकर अब तक सुवेंदु ने न केवल भाजपा के संगठन को मजबूत किया, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी ममता बनर्जी के खिलाफ अपनी चुनावी अपराजेयता को बरकरार रखा है।


Read More
Next Story