हिंसा-झड़प के बीच बंगाल में भारी वोटिंग, 78 फीसद पहुंचा आंकड़ा
x

हिंसा-झड़प के बीच बंगाल में भारी वोटिंग, 78 फीसद पहुंचा आंकड़ा

बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में हिंसा और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब तक 78 फीसद वोटिंग हुई है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान ने सियासी मुकाबले को और तेज कर दिया है।


Click the Play button to hear this message in audio format

पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए मतदान जारी है। हिंसा, झड़प के बीच अब तक 78 (दोपहर तीन बजे तक का आंकड़ा) फीसद वोटिंग दर्ज की गई है। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पहले चरण की तरह इस फेज में भी जमकर हिंसा हुई। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग वोटर्स को डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जिस तरह से मतदाता जोशखरोश के साथ मतदान केंद्र तक आ रहे हैं उससे साफ है कि बंगाल ने बदलाव का मन बना लिया है।

पहले चरण में 92 फीसद मतदान

बता दें कि पहले चरण में भी मतदान के दौरान हिंसा हुई थी। 92 फीसद रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था जो 2021 की तुलना में 10 फीसद अधिक है। 2026 के मतदान की खास बात यह है कि पहले चरण में आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ है। हालांकि 2006 के बाद से होने वाले चुनाव में 80 फीसद से अधिक मतदान हुआ है।

भवानीपुर में हार रही हैं ममता- शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने में सफल रहेंगे। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को मात दी थी। इस बार ममता ने नंदीग्राम की जगह भबानीपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया, जहां से वह पहले उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनी थीं।

भवानीपुर सीट पर दोनों नेताओं के आमने-सामने आने से मुकाबला हाईप्रोफाइल हो गया है। ममता बनर्जी को सीधी चुनौती देने के लिए शुभेंदु अधिकारी ने भी इसी सीट से चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता हिंदू मतदाताओं को डराने और धमकाने की कोशिश कर रही हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मतदान अच्छा हो रहा है और जनता जाग चुकी है। अब ममता सरकार जाने वाली है।”

अधिकारी ने दावा किया कि वह भबानीपुर के कई वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वार्ड 77 में ममता बनर्जी को कोई खास समर्थन नहीं मिलने वाला है। उनके अनुसार, मौजूदा मतदान रुझान भाजपा के पक्ष में जा रहे हैं।

Read More
Next Story