
Election Result 2026 LIVE: बंगाल में खिला कमल, 15 साल बाद दीदी की विदाई, तमिलनाडु में विजय की पार्टी ने किया उलटफेर
West Bengal and Assam Assembly Election Results Live: असम में जहां एक तरफ हिमंता बिस्वा सरमा की किस्मत दांव पर लगी है, वहीं पश्चिम बंगाल में मां, माटी और मानुष से पहचान बनाने वाले ममता बनर्जी चुनावी मैदान में हैं।
West Bengal Assam assembly live counting Results: पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए कुल 77 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस बार राज्य में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसे आज़ादी के बाद का सबसे अधिक मतदान बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस चुनाव में कड़ी चुनौती पेश की है, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मतगणना आठ बजे से शुरू होगी।
असम: NDA की तीसरी पारी की उम्मीद
असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए 40 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और 85.96 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
राज्य में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की उम्मीद कर रहा है। दूसरी ओर, गौरव गोगोई (कांग्रेस) और अखिल गोगोई (रायजोर दल) जैसे प्रमुख नेता भी चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं।
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा राज्य पुलिस की 93 कंपनियां भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही हैं।अधिकारियों के अनुसार, मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
उपचुनावों के नतीजे भी अहम
इन राज्यों के अलावा गोवा, कर्नाटक, नागालैंड, गुजरात, त्रिपुरा और महाराष्ट्र की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना भी साथ ही की जाएगी। ये उपचुनाव मौजूदा विधायकों के निधन के कारण कराए गए थे, और इनके नतीजे भी संबंधित राज्यों की राजनीतिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकते हैं।
Live Updates
- 4 May 2026 9:23 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK का धमाका, 39 सीटों पर बढ़त
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) शुरुआती रुझानों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 सीटों पर आगे निकल गई है। विजय का यह राजनीतिक डेब्यू एक बड़े करिश्मे के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे राज्य के स्थापित समीकरण हिलते नजर आ रहे हैं।
वहीं अन्य राज्यों की स्थिति इस प्रकार है:पश्चिम बंगाल: यहाँ मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। बीजेपी 121 सीटों के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 115 सीटों पर आगे चल रही है।असम: यहाँ बीजेपी 69 सीटों पर आगे होकर सत्ता की ओर मजबूती से बढ़ती दिख रही है।केरल: यहाँ बड़ा उलटफेर नजर आ रहा है; कांग्रेस गठबंधन (UDF) 83 सीटों पर आगे निकल गया है, जबकि लेफ्ट गठबंधन (LDF) 53 सीटों पर सिमटता दिख रहा है।पांचों राज्यों में वोटों की गिनती के साथ आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। - 4 May 2026 9:02 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: मालदा में कांटे की टक्कर, बीजेपी और टीएमसी में बराबरी
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: मालदा जिले की कुल 12 विधानसभा सीटों से दिलचस्प रुझान सामने आ रहे हैं। यहाँ बीजेपी और टीएमसी के बीच बराबरी का मुकाबला दिख रहा है—दोनों ही पार्टियाँ 5-5 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, कांग्रेस भी यहाँ अपना वजूद बचाए हुए है और 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
हावड़ा की बात करें तो यहाँ की तीन सीटों पर फिलहाल TMC आगे चल रही है। बता दें कि पिछले चुनाव में हावड़ा की सभी सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की थी।एक और बड़ी खबर यह है कि रूपा गांगुली इस बार सोनारपुर दक्षिण सीट से आगे चल रही हैं। पिछले चुनाव में उन्हें इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार के शुरुआती रुझान उनके पक्ष में नजर आ रहे हैं। - 4 May 2026 9:01 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: अलीपुरद्वार की दो सीटों पर बीजेपी को बढ़त
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार से आ रहे रुझानों में बीजेपी दो सीटों पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहाँ की सभी पांचों सीटों पर क्लीन स्वीप करते हुए जीत दर्ज की थी।
अगर पश्चिम बंगाल के कुल रुझानों की बात करें, तो यहाँ बीजेपी 54 सीटों पर बढ़त के साथ आगे निकल गई है, जबकि TMC 51 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों ही पार्टियों के बीच बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों से यह साफ है कि बीजेपी को इस बार बंगाल में जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। इसके अलावा नदिया जिले की तीन सीटों पर भी बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है। मुकाबला अब काफी रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है। - 4 May 2026 9:00 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: बंगाल में बीजेपी ने बनाई बढ़त
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है और बीजेपी एक बार फिर आगे निकल गई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि टीएमसी 30 सीटों पर सिमट गई है। अगले आधे घंटे में तस्वीर और भी साफ़ होने लगेगी कि सत्ता की रेस में कौन बाजी मारेगा।
इधर तमिलनाडु की त्रिची सीट से अभिनेता विजय (TVK) पीछे चल रहे हैं, जो उनकी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि विजय तमिलनाडु की राजनीति में 'एक्स फैक्टर' साबित होंगे या नहीं।केरल की बात करें तो यहाँ एलडीएफ (LDF) 45 सीटों पर और यूडीएफ (UDF) 32 सीटों पर आगे है। दिलचस्प बात यह है कि केरल के ये शुरुआती रुझान एग्जिट पोल्स के अनुमानों से काफी अलग नजर आ रहे हैं। - 4 May 2026 8:57 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: पोस्टल बैलेट की गिनती में टीएमसी को बढ़त
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्रों) की गिनती में फिलहाल टीएमसी (TMC) मजबूत स्थिति में दिख रही है। अब तक के रुझानों में टीएमसी 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले की तीन सीटों पर बीजेपी आगे है।
असम की बात करें तो यहाँ मुकाबला बेहद कड़ा है; बीजेपी 17 सीटों पर और कांग्रेस गठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रहा है।केरल में स्थिति काफी साफ नजर आ रही है, जहाँ लेफ्ट (LDF) 45 सीटों पर और यूडीएफ (UDF) गठबंधन 32 सीटों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं पुडुचेरी में बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस गठबंधन 2 सीटों पर आगे है। ये अभी शुरुआती रुझान हैं, ईवीएम की गिनती शुरू होने पर आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। - 4 May 2026 8:56 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: शुरुआती रुझान आने शुरू
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: असम से पहला रुझान मिल गया है। यहाँ शुरुआती गिनती में बीजेपी 4 सीटों पर और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं केरल से आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस गठबंधन फिलहाल पीछे नजर आ रहा है। तमिलनाडु की बात करें तो यहाँ 2 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं।
पश्चिम बंगाल से भी पहला रुझान आ गया है, जिसमें TMC 2 और बीजेपी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उत्तर बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है और दोनों बराबरी पर चल रहे हैं। आपको बता दें कि अभी केवल पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं और EVM अभी नहीं खुली हैं। ईवीएम खुलने के बाद ही असली स्थिति और ज्यादा साफ हो पाएगी। - 4 May 2026 8:55 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: पहले रुझान का इंतज़ार
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: अब से कुछ ही पलों में पांचों राज्यों से चुनावी रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है (फलता सीट पर मतगणना 24 मई को होगी)। इसके अलावा असम की सभी 126 और केरल की 140 सीटों पर भी काउंटिंग शुरू हो चुकी है। माना जा रहा है कि सबसे पहला रुझान केरल से सामने आ सकता है। वहीं, पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी वोटों की गिनती का काम तेजी से चल रहा है।
- 4 May 2026 8:53 AM IST
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: वोटों की गिनती शुरू
चुनाव परिणाम 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु समेत पांचों राज्यों में वोटों की गिनती का काम शुरू हो चुका है। सबसे पहले सभी काउंटिंग सेंटरों पर पोस्टल बैलट (डाक मतपत्र) गिने जा रहे हैं। इसके ठीक बाद ईवीएम (EVM) खोली जाएंगी और गिनती शुरू होगी। उम्मीद है कि अगले कुछ ही मिनटों में शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे।
इस बार सबकी नजरें मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल और असम पर टिकी हुई हैं। वहीं, तमिलनाडु में डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है। केरल में यूडीएफ (UDF) और एलडीएफ (LDF) के बीच मुकाबला है। इसके साथ ही पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। - 4 May 2026 7:21 AM IST
कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में जबरदस्त बहस हुई।
- 4 May 2026 7:12 AM IST
भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल स्थित मतगणना केंद्र के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी।भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला BJP के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है।

