बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, गड़बड़ी की शिकायतों पर निर्णय
x
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले शनिवार, 2 मई को कोलकाता में एक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षाकर्मी। (फोटो: पीटीआई)

बंगाल चुनाव: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, गड़बड़ी की शिकायतों पर निर्णय

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर शनिवार को मतदान शुरू हुआ। चुनाव आयोग ने सुरक्षा के सख्त कदम उठाते हुए निर्णय लिया..


Click the Play button to hear this message in audio format

भाजपा ने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दो विधानसभा सीटों के कुछ मतदान केंद्रों पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर शनिवार को मतदान शुरू हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि चुनावी धांधली की रिपोर्टों के बाद चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही यहां पुनर्मतदान (Repoll) के आदेश दिए थे।

यह पुनर्मतदान मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों और डायमंड हार्बर के चार केंद्रों पर कराया जा रहा है। अधिकारी ने जानकारी दी कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राज्य चुनाव के दूसरे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि पुनर्मतदान का आदेश दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से प्राप्त रिपोर्टों के साथ-साथ "भौतिक परिस्थितियों" के आधार पर दिया गया था।

भाजपा ने लगाया व्यापक चुनावी धांधली का आरोप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दोनों विधानसभा सीटों के कुछ मतदान केंद्रों पर व्यापक चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी करते हैं।

चुनाव आयोग ने जमीनी स्तर पर इन आरोपों की सत्यता की जांच के लिए अपने विशेष पर्यवेक्षक, सुब्रत गुप्ता को नियुक्त किया था।

इस बीच, चुनाव आयोग शनिवार को फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान कराने पर भी निर्णय लेगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों के बीच दो चरणों 23 अप्रैल और 29 अप्रैल में आयोजित किए गए थे।

मतों की गिनती 4 मई को होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Read More
Next Story