LIVE 5 राज्यों का Exit Poll : कहां, किसकी बन सकती है सरकार, एक्जिट पोल यहां देखिए
x

5 राज्यों का Exit Poll : कहां, किसकी बन सकती है सरकार, एक्जिट पोल यहां देखिए

West Bengal Phase 2 Election के लिए मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं।


West Bengal Phase 2 Election Live: पश्चिम बंगाल में आज, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में पहले चरण की तुलना में अधिक सीटों को संवेदनशील माना जा रहा है। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों को तैनात किया गया है, ताकि सुतली बम जैसी साजिशों का समय रहते पता लगाया जा सके।

इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 2021 में नंदीग्राम से उन्हें हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

हालांकि इस सीट को “मिनी इंडिया” कहा जाता है और यहां टीएमसी का मजबूत प्रभाव माना जाता है, लेकिन बीजेपी ने जिस तरह राज्य में अपनी रणनीति मजबूत की है, उसे देखते हुए मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि किसका राजनीतिक भविष्य मजबूत होगा, क्योंकि दोनों नेताओं की साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।

Live Updates

  • 29 April 2026 7:33 PM IST

    तमिलनाडु (234 सीट) का एक्जिट पोल

    Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक

    DMK+ - 145-160 सीट

    AIADMK+ - 50-65 सीट

    अन्य- 18-26 सीट

    Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक

    DMK+ - 122-125 सीट

    AIADMK+ - 87-100 सीट

    अन्य -10-18 सीट

  • 29 April 2026 7:16 PM IST

    पश्चिम बंगाल (294 सीट) में किसकी सरकार?

    Chanakya Strategies के एग्जिट पोल के मुताबिक

    तृणमूल कांग्रेस-130-140 सीट

    बीजेपी- 150-160 सीट

    अन्य- 6-10 सीट

    Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक

    तृणमूल कांग्रेस-125-140 सीट

    बीजेपी- 150-160 सीट

    Poll Dairy के एक्जिट पोल के मुताबिक

    तृणमूल कांग्रेस-99-127 सीट

    बीजेपी- 142-171 सीट

    अन्य- 5-9 सीट

    Praja Poll के एक्जिट पोल के मुताबिक

    तृणमूल कांग्रेस-85-110 सीट

    बीजेपी- 178-208 सीट

    अन्य- 0-5 सीट

  • 29 April 2026 7:01 PM IST

    पुडुचेरी में एनडीए की सरकार -Axis My India

    30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में Axis My India के अनुमान के मुताबिक यहां बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन सकती है। Axis My India के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी और उसके गठबंधन को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 6 से 8 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

  • 29 April 2026 6:56 PM IST

    केरल में कांग्रेस की वापसी की संभावना

    Axis My India के एक्जिट पोल के मुताबिक केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं। यानी 140 विधानसभा सीटों वाले केरल में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनने के आसार हैं। वहीं सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को 49 से 62 सीटें मिल सकती हैं। केरल में बीजेपी को 0 से 3 सीटें मिल सकती हैं।

  • 29 April 2026 6:52 PM IST

    असम में बीजेपी की हैट्रिक के आसार

    Axis My India के एक्जिट पोल के मुताबिक असम में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने की संभावना है। एक्जिट पोल के मुताबिक असम में एक बार फिर से हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार बन सकती है।

    एक्जिट पोल के अनुमान बता रहे हैं कि असम में सत्तारूढ़ बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें आ सकती हैं।

  • 29 April 2026 4:27 PM IST

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कहते हैं, "...पूर्वोत्तर से लेकर अन्य राज्यों तक, चुनाव शांतिपूर्ण होते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान और बाद में हिंसा होती है। चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। अगर लोग उनका समर्थन करते हैं, तो फिर इतना डर ​​क्यों? यह असुरक्षा को दर्शाता है। वह डरी हुई हैं।"



  • 29 April 2026 3:53 PM IST

    हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक के आंकड़े के मुताबिक 78 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। 

  • 29 April 2026 1:55 PM IST

    बैरकपुर के पुलिस कमिश्नर अमित कुमार सिंह का कहना है कि "हर जगह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं। पानीहाटी और कांचरापाड़ा में कुछ बहुत छोटी-मोटी घटनाएँ हुई थीं, जहाँ पुलिस तुरंत पहुँची और उन्हें सुलझा दिया। इसके अलावा, स्थिति पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। कुछ एहतियाती गिरफ्तारियाँ भी की गई हैं। हर कोई अपना वोट डाल रहा है, और अगर आप देखें, तो सभी बूथों के बाहर बहुत लंबी कतारें लगी हुई हैं; इसका मतलब है कि वोटिंग बहुत अच्छे से चल रही है।"


  • 29 April 2026 1:14 PM IST

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण पर RJD सांसद मनोज कुमार झा कहते हैं, "हमें उम्मीद है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होंगे। इसके बावजूद, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार लोगों की भूमिका ही बेहद संदिग्ध हो गई है। मुझे उन लोगों की भी चिंता है जिनके मामले अभी भी लंबित हैं। उनमें से, कल केवल 1,000 लोगों के मामलों पर फ़ैसला हुआ; शायद वे वोट डाल पाएंगे। अगर, चुनावों के बाद यह पता चलता है कि इनमें से हज़ारों मामले बिना किसी कारण के लंबित थे, तो इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? यह एक ऐसी लोकतंत्र व्यवस्था में बदल गया है जहाँ कोई जवाबदेही नहीं है।"


  • 29 April 2026 11:44 AM IST

    पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान जारी है। मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। चार घंटे में यानी कि सुबह 11 बजे तक 40 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। 


Read More
Next Story