LIVE 5 राज्यों का Exit Poll : कहां, किसकी बन सकती है सरकार, एक्जिट पोल यहां देखिए
x

5 राज्यों का Exit Poll : कहां, किसकी बन सकती है सरकार, एक्जिट पोल यहां देखिए

West Bengal Phase 2 Election के लिए मतदान पूरा होने के साथ ही पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं।


West Bengal Phase 2 Election Live: पश्चिम बंगाल में आज, 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में पहले चरण की तुलना में अधिक सीटों को संवेदनशील माना जा रहा है। किसी भी तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमों को तैनात किया गया है, ताकि सुतली बम जैसी साजिशों का समय रहते पता लगाया जा सके।

इस चरण में भवानीपुर सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 2021 में नंदीग्राम से उन्हें हराने वाले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

हालांकि इस सीट को “मिनी इंडिया” कहा जाता है और यहां टीएमसी का मजबूत प्रभाव माना जाता है, लेकिन बीजेपी ने जिस तरह राज्य में अपनी रणनीति मजबूत की है, उसे देखते हुए मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि किसका राजनीतिक भविष्य मजबूत होगा, क्योंकि दोनों नेताओं की साख इस चुनाव में दांव पर लगी है।

Live Updates

  • 29 April 2026 7:20 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सभी मतदाता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें, ताकि लोकतंत्र और अधिक मजबूत, जीवंत और सहभागी बन सके। प्रधानमंत्री ने खासतौर पर महिलाओं और युवाओं से आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया।

  • 29 April 2026 7:06 AM IST

    दूसरे चरण के लिए मॉक पोल का नजारा



  • 29 April 2026 7:05 AM IST

    पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल बेहद गरम है। एनडीए के नेताओं ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और इसका संकेत 4 मई को सामने आ जाएगा।केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि लंबे समय बाद बंगाल चुनावों में जो रुझान दिख रहे हैं, वे स्पष्ट रूप से इशारा करते हैं कि राज्य की जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है।

  • 29 April 2026 7:04 AM IST

    भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य से ममता बनर्जी की विदाई तय है।नकवी ने कहा कि टीएमसी और उससे जुड़े लोग भली-भांति जानते हैं कि पहले चरण के मतदान में उनकी सीटें काफी घट गई हैं, और दूसरे चरण में उनका पूरी तरह सफाया होने की संभावना है।

  • 29 April 2026 6:20 AM IST

    दूसरे चरण में कुल 294 में से शेष 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जहां 1,448 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1,228 पुरुष और 220 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।मतदाताओं की कुल संख्या 3 करोड़ 22 लाख 13 हजार 778 है। ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद 1,468 मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़े गए, जिन्हें पहले सूची से हटा दिया गया था, लेकिन जांच में वे सही पाए गए। 

    करीब 34 लाख मतदाताओं की अपील अभी भी लंबित है, जिस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में ये मतदाता इस चरण में भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।

  • 29 April 2026 6:18 AM IST

    पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19% मतदान के बाद चुनाव आयोग को इस चरण में भी भारी वोटिंग की उम्मीद है। अनुमान है कि इस बार भी 90% से अधिक मतदान दर्ज किया जा सकता है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

    इसके अलावा, इस बार लोगों खासतौर पर महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 3 करोड़ 22 लाख से अधिक मतदाताओं में सबसे बड़ी हिस्सेदारी 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग की है, जिनकी संख्या 73 लाख 56 हजार से अधिक है।

Read More
Next Story