अमेरिका से एशिया तक बाजार लाल, सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का
x

अमेरिका से एशिया तक बाजार लाल, सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का

वैश्विक बाजारों में गिरावट के चलते भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना है, सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी के संकेत हैं और एशियाई बाजार भी लाल निशान में हैं।


भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को खुलते ही भारी गिरावट का शिकार हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 800 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200 अंकों से अधिक फिसल गया।बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ता तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल माना जा रहा है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है।

वैश्विक बाजारों से पहले ही कमजोरी के संकेत मिल रहे थे।कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,516 के मुकाबले गिरकर 77,983 पर खुला और कुछ ही मिनटों में गिरावट तेज होकर 823 अंक लुढ़कते हुए 77,693 तक पहुंच गया।इसी तरह, 50 शेयरों वाला निफ्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ 24,202 पर खुला और आगे फिसलकर 24,134 के स्तर तक आ गया।

भारतीय शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन भारी गिरावट देखने को मिली थी और गुरुवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। इसकी मुख्य वजह वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल है, जहां अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में गिरावट का माहौल बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार बुधवार को रेड जोन में बंद हुए, वहीं एशियाई बाजारों में भी अधिकतर सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जापान का निक्केई 600 अंकों से अधिक टूट गया है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग करीब 300 अंक नीचे है। इसके अलावा, भारतीय बाजार के प्रमुख संकेतक गिफ्ट निफ्टी में भी गिरावट देखी जा रही है, जो घरेलू बाजार में कमजोरी का संकेत दे रहा है।

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार पूरे दिन दबाव में रहा था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 756 अंकों की गिरावट के साथ 78,516 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 198 अंक फिसलकर 24,378 पर आ गया था।

वैश्विक स्तर पर बात करें तो अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा। जहां डाउ जोंस बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं डाउ फ्यूचर्स और S&P इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए।एशियाई बाजारों में गुरुवार को भी कमजोरी जारी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 650 अंकों की गिरावट के साथ 58,952 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 300 अंक टूटकर 25,889 पर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी लगभग 1% नीचे है, और यूरोपीय बाजारों के प्रमुख सूचकांक—CAC, DAX और FTSE-100—भी दबाव में नजर आ रहे हैं।

Read More
Next Story