शेयर बाजार में जोरदार उछाल, इंडिगो से रिलायंस पावर तक रॉकेट बने शेयर
x

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, इंडिगो से रिलायंस पावर तक रॉकेट बने शेयर

विदेशी बाजारों के पॉजिटिव संकेतों से सेंसेक्स 78,000 के पार पहुंचा और निफ्टी में भी जोरदार तेजी दिखी। इसके साथ ही आईटी और एविएशन शेयरों में भी उछाल है।


बुधवार को शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। विदेशी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।

BSE Sensex ओपनिंग के साथ ही करीब 1100 अंकों की तेजी के साथ 77,981 पर खुला और कुछ ही मिनटों में रफ्तार पकड़ते हुए 1300 अंकों तक उछलकर 78,000 के स्तर को पार कर गया।वहीं NSE Nifty भी तेजी के मूड में नजर आया। यह अपने पिछले बंद 23,842 से उछलकर 24,163 पर खुला और जल्द ही 24,280 के स्तर के करीब कारोबार करता दिखा।

ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। IndiGo, Infosys, TCS और HCL Tech जैसे दिग्गज शेयरों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

लार्जकैप रिकवरी में इंडिगो करीब 5.10% की बढ़त के साथ टॉप जेनर रहा। इसके अलावा लार्सन एंड टूब्रो (LT), TCS, इंफोसिस और अडानी पोर्ट्स जैसे दिग्गज रिकवरी में 2–3% तक की तेजी से दर्ज की गई।

मिडकैप कैटेगरी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम, सुजलॉन एनर्जी, GMR एयरपोर्ट्स, IDFC फर्स्ट बैंक और डिक्सन टेक्नोलॉजीज के रिकवरी में 2.5% से 4.5% तक की बढ़त देखने को मिली।

स्मॉलकैप रिकवरी में जोरदार उछाल रहा, जहां रिलायंस पावर करीब 8.85%, साइएंट 7.10% और हिंदुस्तान कॉपर 6.50% की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।

बाजार में तेजी की वजह

शेयर बाजार में मैं इस अचानक तेजी के पीछे कई वैश्विक कारण रहे।अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत (US-Iran Talks) दोबारा शुरू होने से युद्ध खत्म होने की उम्मीद बढ़ेगी। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जिससे महंगाई का दबाव कम होने की संभावना है।एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी, जिसका पॉजिटिव असर भारतीय बाजार पर पड़ा

Read More
Next Story