शादी से पहले दुल्हन पर एसिड अटैक; दूल्हे की प्रेमिका ने फेंका तेजाब
x
ये तस्वीर ऐआई से तैयार की गयी है 

शादी से पहले दुल्हन पर एसिड अटैक; दूल्हे की प्रेमिका ने फेंका तेजाब

गोकलपुरी के इंदिरा विहार में 21 साल की युवती पर हमला; पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती है पीड़िता।


Click the Play button to hear this message in audio format

Acid Attack In Delhi: राजधानी दिल्ली में एक युवती पर दिन दहाड़े तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। चौकाने वाली बात ये है कि तेजाब फेंकने के पीछे एक महिला का हाथ है। अभी तक की जांच में ये खुलासा हुआ है कि ये मामला प्रेम त्रिकोण का है। ये घटना

उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी की है, जहां शादी के बंधन में बंधने जा रही 21 वर्षीय युवती पर तेजाब से हमला किया गया। पीड़िता की शादी होने वाली है, आरोप है कि होने वाले दूल्हे के साथ पहले से रिलेशनशिप में रह रही एक अन्य महिला ने जलन और रंजिश के चलते पीड़िता पर तेजाब से हमला किया।


इंदिरा विहार में दिनदहाड़े हमला
पुलिस के अनुसार गोकलपुरी थाना पुलिस को मंगलवार दोपहर इंदिरा विहार इलाके में एक युवती पर एसिड अटैक की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक गंभीर रूप से झुलस चुकी 21 वर्षीय पीड़िता को उसके परिजनों ने आनन-फानन में जीटीबी (GTB) अस्पताल में भर्ती करा दिया था। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पीड़िता की हालत पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 124(1) के तहत प्राथमिकी संख्या 89/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पीड़िता के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर एसिड के निशान हैं, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रेम त्रिकोण और बदले की आग
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि पीड़िता की शादी जल्द ही होने वाली थी। इस बीच, 26 वर्षीय एक महिला का नाम सामने आया जो उस युवक के साथ पहले से ही रिश्ते में थी, जिससे पीड़िता की शादी तय हुई थी। आरोपी महिला को जब इस शादी के बारे में पता चला, तो उसने कथित तौर पर दुल्हन को रास्ते से हटाने और बदला लेने के लिए उस पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने तेजाब कहां से हासिल किया और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल था।


Read More
Next Story