सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिश्नोई गैंग ने ली अरजमंद की हत्या की जिम्मेदारी!
x

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बिश्नोई गैंग ने ली अरजमंद की हत्या की जिम्मेदारी!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के टायसन बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए पाकिस्तान में हुई आतंकी अरजमंद गुलजार उर्फ हमजा बुहरान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।


Click the Play button to hear this message in audio format

Burhan Hamza Killing: पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र के कमांडर अरजमंद गुलजार उर्फ 'बुरहान हमजा' की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से ये दावा किया गया है कि अरजमंद गुलज़ार उर्फ़ बुरहान हमज़ा की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई है। ये पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी माने जाने वाले 'टायसन बिश्नोई' नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया है। फेसबुक पर किए गए इस पोस्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने अपने गैंग के साथ मिलकर पाकिस्तान के भीतर घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है।







लॉरेंस बिश्नोई और डीसी ग्रुप के सहयोग का किया दावा

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि आज पाकिस्तान में हमज़ा बुहरान की छाती में गोलियां (brust) मारी गई हैं। पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि उसने (Tyson Bishnoi) और डीसी ग्रुप (DC_Group) ने अपने बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई और अपने पूरे ग्रुप के सहयोग से इस घटना को अंजाम दिया है। पोस्ट में इस हत्या को भारत के ऊपर हुए पुलवामा हमले का बदला बताया गया है।


पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को खत्म करने की दी धमकी

फेसबुक पोस्ट में आगे भारत के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि पाकिस्तान में जितने भी छिपे हुए आतंकवादी और नशे के तस्कर हैं, जो ड्रोन के जरिए भारत में नशा भेजते हैं, उन सबको एक-एक करके खत्म किया जाएगा। टायसन बिश्नोई ने लिखा कि उसके पास देश के ऐसे दुश्मनों की पूरी लिस्ट तैयार है और आने वाले दिनों में सबका नंबर लगेगा।


'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' में नाम आने पर जताई आपत्ति

इसके साथ ही टायसन बिश्नोई ने भारत सरकार से एक बेनती भी की है। उसने लिखा है कि सरकार ने उसका नाम ड्रग तस्करों के साथ 'ऑपरेशन ग्लोबल हंट' की सूची में डाला है, जो कि सरासर झूठ है। उसने दावा किया कि उसने जिंदगी में कभी ड्रग्स को छुआ तक नहीं है और अगर कोई इसे साबित कर दे तो वह खुद भारत आकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने को तैयार है।


सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं वायरल पोस्ट की जांच

इस वायरल पोस्ट के नीचे कई तरह के हैशटैग भी लगाए गए हैं, जिनमें अंकित भादू, अनुज थापन, सिप्पा मल्लां, और गोगी मान ग्रुप जैसे नाम शामिल हैं। आतंकी अरजमंद की मौत के तुरंत बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां और जांच दल पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। एजेंसियां अब इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और इसके आईपी एड्रेस की गहनता से जांच कर रही हैं।


Read More
Next Story