
बंगाल में बवाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, हेलमेट पहनाकर बचाया
पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में चुनावी हिंसा पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय लोगों ने किया हमला, चले पत्थर और अंडे।
Attack On Abhishek Banerjee : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में शनिवार को उस समय भारी बवाल हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। डायमंड हार्बर से तीन बार के सांसद अभिषेक बनर्जी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान गुस्साए स्थानीय लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन पर जमकर पत्थर व अंडे फेंके। हालात इस कदर बिगड़ गए कि अभिषेक बनर्जी को अपनी जान बचाने के लिए हेलमेट लगाकर मौके से भागना पड़ा।
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee says, "...They wanted to kill me... The whole incident has been captured on camera. We will definitely let the high court know about this. We will also let the governor know about this... I will definitely move to court..." https://t.co/MIZUJSZi3y pic.twitter.com/LWBApD95oC
— ANI (@ANI) May 30, 2026
"वे मुझे मारना चाहते थे, यह BJP प्रायोजित हमला है" - अभिषेक बनर्जी
#WATCH | Sonarpur, West Bengal: TMC MP Abhishek Banerjee was attacked during his visit to Sonarpur to meet the post-poll violence victims' families
— ANI (@ANI) May 30, 2026
He says, "It's all BJP-sponsored. Look what they have done. This is their example of democracy. It hasn't even been a month, and… https://t.co/Fjq31OqD13 pic.twitter.com/SqUMuqJsUp

