Ranveer Singh- Rohit Shetty को बिश्नोई गैंग से फिर धमकी, स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की बात
x

Ranveer Singh- Rohit Shetty को बिश्नोई गैंग से फिर धमकी, स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की बात

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से दोबारा धमकी मिली है. 1 करोड़ की फिरौती और स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है.


बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh और फिल्ममेकर Rohit Shetty को एक बार फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है. मीडियी रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को कथित तौर पर Lawrence Bishnoi गैंग की ओर से धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया है, जिसमें फिरौती की मांग के साथ उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है.

फिर मिला धमकी भरा वॉयस नोट

बताया जा रहा है कि गैंग से जुड़े व्यक्ति Harry Boxer ने कथित रूप से एक वॉयस नोट भेजा है। इसमें रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को पहले दी गई “सलाह” न मानने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. वॉयस नोट में उनके मैनेजर्स और स्टाफ की गतिविधियों की जानकारी होने का दावा किया गया है और बात न मानने पर पूरे स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई है.

1 करोड़ रुपये की कथित मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की है. बताया जा रहा है कि धमकी भरे WhatsApp वॉयस नोट्स की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

ये पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी मिली हो. इससे पहले भी कथित तौर पर गैंग की ओर से धमकी दी गई थी, जिसके बाद रणवीर सिंह और उनकी पत्नी Deepika Padukone ने अपने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.

फैंस में चिंता का माहौल

इस खबर के सामने आने के बाद रणवीर सिंह के फैंस में चिंता का माहौल है. हालांकि, अभी तक अभिनेता या रोहित शेट्टी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मामले की जांच जारी है और आगे की अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है.

Read More
Next Story