
नेटफ्लिक्स पर छाई ये 5 सीरीज, हॉरर से लेकर एक्शन तक मिलेगा जबरदस्त मनोरंजन
नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस हफ्ते कई दमदार वेब सीरीज ट्रेंड कर रही हैं.
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई और दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलती हैं. खास बात ये है कि यहां सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि कोरियन, जापानी, इंग्लिश, स्पेनिश और कई अन्य भाषाओं की शानदार कहानियां भी उपलब्ध हैं. यही वजह है कि दुनियाभर के दर्शक नेटफ्लिक्स पर नए कंटेंट का इंतजार करते रहते हैं. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स इंडिया पर कई नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम हुई हैं. इनमें से कुछ शो ऐसे हैं, जो दर्शकों के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. इन सीरीज में हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कौन-सी 5 सीरीज सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.
1. If Wishes Could Kill (IMDb: 7.2/10)
'If Wishes Could Kill' नेटफ्लिक्स की एक कोरियन यंग-एडल्ट हॉरर सीरीज है, जो अपनी अनोखी कहानी के कारण दर्शकों का ध्यान खींच रही है. इस सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी मोबाइल ऐप ‘Girigo’ के इर्द-गिर्द घूमती है. यह ऐप यूजर्स की इच्छाएं पूरी करने का दावा करता है. लेकिन जैसे ही लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, उनके जीवन में खतरनाक घटनाएं शुरू हो जाती हैं. कहानी में पांच हाई स्कूल स्टूडेंट्स इस ऐप के जाल में फंस जाते है. इसके बाद उनके सामने एक घातक काउंटडाउन शुरू हो जाता है और उन्हें इस रहस्य को सुलझाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इस सीरीज में टेक्नोलॉजी और सुपरनैचुरल हॉरर का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है. अगर आपको कोरियन थ्रिलर पसंद हैं, तो यह शो आपको जरूर पसंद आएगा.
2. मामला लीगल है (सीजन 1 और 2) – IMDb: 8.0/10
नेटफ्लिक्स की भारतीय सीरीज ‘मामला लीगल है’ भी लगातार ट्रेंड में बनी हुई है. यह एक सटायरिकल लीगल कॉमेडी ड्रामा है, जो कोर्टरूम की दुनिया को मजेदार अंदाज में दिखाता है. सीरीज की कहानी पटपड़गंज कोर्ट के वकीलों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. यहां हर दिन अलग-अलग केस आते हैं, जिनमें कई मजेदार और अजीब घटनाएं भी देखने को मिलती हैं. सीजन 2 में कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है। इसमें वी. डी. त्यागी (रवि किशन) अब जज बन चुके हैं, जिसके बाद कोर्ट के अंदर कई नई परिस्थितियां पैदा होती हैं. इस शो की सबसे बड़ी खासियत इसके तेज और मजेदार डायलॉग्स, शानदार टाइमिंग और नेचुरल एक्टिंग है. यही कारण है कि यह शो कई हफ्तों से नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बना हुआ है.
3. Sold Out On You – IMDb: 8.0/10
'Sold Out On You' एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जो दर्शकों को एक खूबसूरत लव स्टोरी के साथ-साथ गांव की सादगी भी दिखाती है. कहानी Dam Ye-jin नाम की एक होम-शॉपिंग नेटवर्क होस्ट की है, जो अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रही होती है. अपने शो को दोबारा सफल बनाने के लिए वह शहर छोड़कर कंट्रीसाइड चली जाती है. वहीं उसकी मुलाकात Matthew Lee नाम के एक रहस्यमयी किसान से होती है. मैथ्यू गांव में कई तरह के काम करता है और लोगों की मदद करता रहता है. दोनों की पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग होती है, इसलिए शुरुआत में उनके बीच कई बार टकराव होता है. लेकिन धीरे-धीरे यह टकराव एक खूबसूरत प्यार की कहानी में बदल जाता है. सुंदर लोकेशन, हल्का ह्यूमर और दिल छू लेने वाली कहानी इस सीरीज को खास बनाते हैं.
4. Man on Fire – IMDb: 6.7/10
एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए ‘Man on Fire’ एक शानदार विकल्प है. यह सीरीज मशहूर लेखक A.J. Quinnell की किताब पर आधारित है. इसकी कहानी John Creasy नाम के एक स्पेशल फोर्सेज वेटरन के इर्द-गिर्द घूमती है. जॉन अपने पुराने ट्रॉमा से जूझ रहा होता है, लेकिन उसी दौरान उसे एक किशोरी लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है। कहानी रियो डी जनेरियो की खतरनाक सड़कों पर आगे बढ़ती है, जहां जॉन के कई दुश्मन उसका पीछा कर रहे होते हैं. सीरीज में हाई-ऑक्टेन एक्शन, बदला और इमोशनल ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है.
5. Unchosen – IMDb: 6.2/10
'Unchosen' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जो एक रहस्यमयी धार्मिक समूह यानी कुल्ट की दुनिया को दिखाती है. कहानी Rosie नाम की एक महिला की है, जो अपने परिवार के साथ एक कड़े नियमों वाले धार्मिक समुदाय में रहती है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब उसकी मुलाकात Sam नाम के एक रहस्यमयी व्यक्ति से होती है. सैम एक भगोड़ा अपराधी होता है और उसकी मौजूदगी रोजी की जिंदगी में कई खतरनाक बदलाव ला देती है. यह सीरीज धर्म, नियंत्रण और व्यक्तिगत आजादी जैसे मुद्दों को गहराई से दिखाती है. हालांकि कुछ दर्शकों को यह थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन इसका साइकोलॉजिकल सस्पेंस काफी प्रभावशाली है.
नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नया मनोरंजन
कुल मिलाकर इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर अलग-अलग जॉनर की कई दिलचस्प सीरीज देखने को मिल रही हैं. चाहे आपको हॉरर, रोमांस, कॉमेडी या एक्शन पसंद हो, यहां हर तरह का कंटेंट मौजूद है. अगर आप इस वीकेंड कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो ये पांचों सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती हैं.

