CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर से पकड़ा गया NEET पेपर लीक आरोपी
x

CBI की बड़ी कार्रवाई, लातूर से पकड़ा गया NEET पेपर लीक आरोपी

CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में लातूर के RCC संचालक शिवराज मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ।


NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार, 18 मई को बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के लातूर स्थित रेनुकाई केमिस्ट्री क्लासेज (RCC) के संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी को पेपर लीक मामले की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।

CBI अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को मोटेगांवकर के ठिकानों पर की गई छापेमारी के दौरान उनके मोबाइल फोन से मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 का लीक प्रश्नपत्र बरामद किया गया। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

जांच एजेंसी का आरोप है कि शिवराज मोटेगांवकर उस संगठित नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था, जो NEET-UG परीक्षा का पेपर लीक करने और उसे फैलाने में शामिल था। CBI के अनुसार, उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी हासिल की थी।एजेंसी का यह भी दावा है कि मोटेगांवकर ने लीक हुए पेपर और उत्तरों को कई लोगों तक पहुंचाया। मामले में CBI पहले ही FIR दर्ज कर चुकी है और अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए महाराष्ट्र में सक्रिय बड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

अधिकारियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा था, जो परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाने में जुटा था।

Read More
Next Story