AAP से जुड़े हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तार, संस्थापक की फोटो वायरल
x

AAP से जुड़े हैं कॉकरोच जनता पार्टी के तार, संस्थापक की फोटो वायरल

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का आम आदमी पार्टी कनेक्शन आया सामने। आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र के X हैंडल पर मनीष सिसोदिया का समर्थन करता हुआ वीडियो शेयर किया गया।


Click the Play button to hear this message in audio format

Is CJP AAP's B Team: सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के तार आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ते दिख रहे हैं। अब आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र के आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया का एक वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में मनीष सिसोदिया खुलकर कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस नई सैटायरिकल पार्टी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।


मनीष सिसोदिया और आतिशी को दिया था धन्यवाद

इसके साथ ही CJP के संस्थापक 30 वर्षीय अभिजीत दिपके का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने सिसोदिया को अपना मार्गदर्शक बताते हुए लिखा था कि बोस्टन जाने के बाद भी 'आप' के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कभी कम नहीं होगी। उन्होंने इस यात्रा में पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देने के लिए मौजूदा नेता आतिशी को भी धन्यवाद दिया था।







साल 2020 से 2023 तक संभाली सोशल मीडिया टीम

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत दिपके ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद वह साल 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम में सक्रिय स्वयंसेवक (वॉलंटियर) रहे। साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 'आप' के लिए मीम-आधारित डिजिटल कैंपेन चलाए थे। फिलहाल वह बोस्टन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं।

विपक्ष के कई बड़े नेता भी CJP की मुहिम से जुड़े

सोशल मीडिया पर कुछ हैंडल आरोप लगा रहे हैं कि CJP असल में आम आदमी पार्टी का ही एक हिडन एजेंडा है। हालांकि दिपके ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे महज एक व्यंग्य (सैटायर) बताया है। दूसरी तरफ 'आप' के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक इंस्टाग्राम रील के जरिए भी CJP का खुलकर समर्थन किया था। उनके अलावा टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, कीर्ति आजाद और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण भी इस मुहिम को सपोर्ट कर चुके हैं।

चीफ जस्टिस की टिप्पणी के बाद रखी CJP की नींव

दिपके ने बताया कि उन्होंने बोस्टन में अपनी ग्रेजुएशन पार्टी के दौरान देश की एक बड़ी अदालती टिप्पणी को देखा था। इसके बाद ही उन्होंने 16 मई को इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक स्टार्टअप की शुरुआत की। बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और जवाबदेही पर आधारित CJP के इस पांच सूत्रीय घोषणापत्र को युवाओं का भारी समर्थन मिला। इसी का नतीजा है कि CJP ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है।

Read More
Next Story