LIVE LIVE: CJP का प्रदर्शन, ‘सोनम वांगचुक को बनाया जाए शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर पर गूंजे नारे
x

LIVE: CJP का प्रदर्शन, ‘सोनम वांगचुक को बनाया जाए शिक्षा मंत्री’… जंतर-मंतर पर गूंजे नारे

जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। अनुमति आवेदन नहीं मिला, लेकिन नई दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।


Cockroach Janta Party Live Protest: युवाओं और छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे डिजिटल आंदोलन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके आज सुबह अमेरिका से भारत लौट आए हैं। वह आज दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक बड़े विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' को विरोध प्रदर्शन करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा सीजेपी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का समय दिया गया है। पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए द फेडरल देश के साथ -

Live Updates

  • 6 Jun 2026 8:09 AM IST

    डिजिटल संगठन Cockroach Janta Party (सीजेपी) शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रैली आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि संगठन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए अब तक कोई औपचारिक आवेदन नहीं मिला है।हालांकि प्रदर्शन की आधिकारिक अनुमति नहीं मांगी गई है, फिर भी एहतियात के तौर पर नई दिल्ली क्षेत्र में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि संगठन अनुमति के लिए आवेदन करता है तो उसके अनुरोध पर विचार किया जाएगा।

Read More
Next Story