कच्चा तेल सस्ता फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा,10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
x

कच्चा तेल सस्ता फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा,10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।


देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। नई कीमतें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं, जिसके बाद आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।इस बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली समेत महानगरों में नए दाम

नई दरों के बाद देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

पेट्रोल के नए दाम

दिल्ली: 102.12 रुपये (+2.61)

कोलकाता: 113.51 रुपये (+2.87)

मुंबई: 111.21 रुपये (+2.72)

चेन्नई: 107.77 रुपये (+2.46)

डीजल के नए दाम

दिल्ली: 95.20 रुपये (+2.71)

कोलकाता: 99.82 रुपये (+2.80)

मुंबई: 97.83 रुपये (+2.81)

चेन्नई: 99.55 रुपये (+2.57)

कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों पर असर पड़ सकता है, जिससे महंगाई और बढ़ने की संभावना है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों करीब दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए।

Brent Crude: 4.55% गिरकर 98.83 डॉलर प्रति बैरल

WTI Crude: 4.73% गिरकर 92.03 डॉलर प्रति बैरल

जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीद से बाजार में नरमी आई है। हालांकि होर्मुज स्ट्रेट में तनाव और मिडिल-ईस्ट से तेल सप्लाई में रुकावट अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है।

Read More
Next Story