संसद में PM मोदी का ऐलान: दुनिया में हालात बेहद खराब, भारत में नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत
x

संसद में PM मोदी का ऐलान: दुनिया में हालात बेहद खराब, भारत में नहीं होगी तेल-गैस की किल्लत

मध्य पूर्व एशिया संकट पर लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया पर प्रभाव पड़ रहा है। भारत सरकार का स्पष्ट मत है कि बातचीत के जरिए ही विवाद सुलझाया जा सकता है।


मध्य पूर्व एशिया में ईरान के खिलाफ अमेरिकी- इजराइल जंग पिछले 24 दिन से जारी है। इसकी वजह से वैश्विक स्तर पर अलग अलग तरह की चुनौती उठ खड़ी हुई है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में देश को विश्वास दिलाया कि संकट के इस दौर में हमें विचलित होने की जरूरत नहीं है। तेल और गैस की आपूर्ति पर जो संकट उठ खड़ा हुआ है उसे निपटने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिश कर रही है।

Live Updates

  • 23 March 2026 12:27 PM IST

    मध्य पूर्व में छिड़ी जंग का असर दुनिया के सभी हिस्सों में महसूस किया जा रहा है। पिछले 24 दिन से ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग जारी है। इस विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में बोलेंगे।

Read More
Next Story