LPG का नया नियम: एक घर, एक कनेक्शन, डबल कनेक्शन पर अब लगेगा ताला!
x
प्रतीकात्मक चित्र।

LPG का नया नियम: एक घर, एक कनेक्शन, 'डबल कनेक्शन' पर अब लगेगा ताला!

अगर आपके घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG) और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों का इस्तेमाल हो रहा है तो आपके लिए यह बड़ी खबर है...


Click the Play button to hear this message in audio format

भारत सरकार 'एक घर, एक गैस कनेक्शन' (One Household, One Connection) के नियम को कड़ाई से लागू कर रही है। अब एक ही घर में सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर और PNG दोनों का एक साथ होना पूरी तरह प्रतिबंधित है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जहां PNG की सुविधा है, वहां LPG रीफिल या नया कनेक्शन न दिया जाए।

New LPG Rule: अब एक घर में नहीं चलेंगे दो कनेक्शन

अगर आपके घर में रसोई गैस सिलेंडर (LPG) और पाइप वाली गैस (PNG) दोनों का इस्तेमाल हो रहा है, तो आपके लिए यह बड़ी खबर है। भारत सरकार अब 'एक घर, एक कनेक्शन' के नियम को बेहद सख्ती से लागू कर रही है। नए नियमों के मुताबिक, किसी भी एक परिवार के लिए सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पीएनजी कनेक्शन दोनों को एक साथ रखना अब पूरी तरह से गैर-कानूनी घोषित कर दिया गया है। पश्चिम एशिया (Middle East) में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के कारण ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते सरकार ने गैस के सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया है।

क्यों बैन हो रहे डुअल गैस कनेक्शन?

सरकार का मुख्य उद्देश्य सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि गैस सिलेंडर केवल उन जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, जहां अभी तक पीएनजी की पाइपलाइन नहीं बिछी है। दिल्ली और देश के अन्य बड़े शहरों में गैस कंपनियां अब ऐसे घरों की पहचान कर रही हैं, जो दोनों कनेक्शन का एक साथ फायदा उठा रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी नए आदेश के तहत ऑयल कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स को साफ निर्देश दिए गए हैं कि पीएनजी वाले घरों को नया एलपीजी सिलेंडर जारी या रीफिल न किया जाए।

यदि आपके घर में पीएनजी (पाइपलाइन गैस) चालू हो चुकी है, तो आपको तुरंत अपना पुराना एलपीजी गैस कनेक्शन सरेंडर (वापस) करना होगा।

स्वेच्छा से छोड़ रहे हैं लोग और कार्रवाई की चेतावनी

अब तक देश भर में 43,000 से अधिक उपभोक्ता स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर चुके हैं, लेकिन सरकार के पास मौजूद डेटा के अनुसार ऐसे घरों की संख्या अभी भी काफी अधिक है। सरकार ने सख्त चेतावनी दी है कि अगर कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और बिना किसी पूर्व सूचना के उसका कनेक्शन भी रद्द किया जा सकता है।

वैश्विक संकट का भारत पर असर

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल, 50% प्राकृतिक गैस और लगभग 60% एलपीजी विदेशों (मुख्य रूप से सऊदी अरब और यूएई) से आयात करता है। ईरान-इजराइल तनाव और वैश्विक संकट के कारण गैस सप्लाई काफी सीमित हो गई है। इसका असर न केवल घरों पर, बल्कि होटलों, रेस्तरां और कॉमर्शियल यूनिट्स पर भी पड़ रहा है, जहां एलपीजी की कम आपूर्ति के चलते वैकल्पिक ईंधन अपनाने की सलाह दी जा रही है। इसलिए, यदि आपके पास भी डबल कनेक्शन है, तो कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द एक कनेक्शन सरेंडर कर दें।

एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट (दिल्ली)

वर्तमान में घरों में सबसे अधिक उपयोग होने वाले सिलेंडरों की कीमतें इस प्रकार हैं...

14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर: ₹913

5 किलोग्राम वाला सिलेंडर: ₹339

Read More
Next Story