
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे, भारतीय सेना ने दिखाया कहर का विडियो
भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर वीडियो जारी कर पाकिस्तान को चेताया। जानें कैसे 25 मिनट में सेना ने कहर बरपाते हुए तबाह किए थे पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के 9 बड़े ठिकाने।
Operation Sindoor First Anniversary: पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना ने जो 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया था, उसे आज एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर भारतीय सेना की ओर से एक बेहद शक्तिशाली वीडियो जारी किया गया है। वीडियो साझा करते हुए सेना ने साफ लिखा कि भारत कुछ नहीं भूलता और भारत कुछ भी माफ नहीं करता। यह संदेश सीमा पार बैठे आतंकियों के लिए एक कड़ी चेतावनी है।
#OperationSindoor
India’s resolute response calibrated and precise.
Committed to safeguarding sovereignty and its people.#JusticeServed
Jai Hind. pic.twitter.com/fegLXxMJjm
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) May 7, 2026
#OperationSindoor
India’s resolute response calibrated and precise.
Committed to safeguarding sovereignty and its people.#JusticeServed
Jai Hind. pic.twitter.com/fegLXxMJjm
ठीक उसी समय जारी हुआ वीडियो
भारतीय सेना ने 1 मिनट 28 सेकंड का यह वीडियो ठीक रात 1 बजकर 5 मिनट पर X पर पोस्ट किया। बता दें कि पिछले साल 6-7 मई की रात को इसी समय 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू हुआ था। सेना ने जानबूझकर समय का चुनाव किया ताकि पाकिस्तान को वह खौफनाक रात याद आ सके। वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आतंकियों को चेतावनी देता हुआ बयान शामिल है।
पहलगाम हमले का लिया था बदला
इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले के बाद भारत ने तैयारी की थी। पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके पतियों को गोली मारकर उनका सिंदूर उजाड़ दिया था। इसी वजह से भारतीय सेना ने इस सैन्य कार्रवाई का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा था।
25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ढेर
भारतीय सेना ने करीब 25 मिनट के भीतर पाकिस्तान और PoK में बने 9 आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया था। इस सटीक कार्रवाई में लश्कर, जैश और हिज्बुल के कैंपों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। सेना के इस जांबाज ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसमें मोस्ट वांटेड मसूद अजहर के 10 करीबी रिश्तेदारों की भी मौत हो गई थी।
जब पाकिस्तान की हालत हुई पस्त
भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने पलटवार की कोशिश की थी। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के एयरबेस और सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागकर उसे घुटनों पर ला दिया। भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की हर मिसाइल को हवा में ही मार गिराया था। चार दिनों तक चले इस संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने खुद सीजफायर की गुहार लगाई थी।
भारत कुछ नहीं भूलता और न माफ करता
आज एक साल बाद भी 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें पाकिस्तान के लिए किसी बुरे सपने जैसी हैं। भारतीय सेना का ताजा वीडियो इस बात का प्रमाण है कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। यह ऑपरेशन उन महिलाओं को इंसाफ देने की कोशिश थी जिनका घर आतंकियों ने उजाड़ा था। ऑपरेशन सिंदूर की गूंज आज भी आतंकियों के मन में दहशत पैदा करती है।

