LIVE ईरान युद्ध का LIVE अपडेट :  ट्रंप ने कहा- ईरान के नेताओं से बातचीत को तैयार, इजरायल ने 1 लाख रिजर्व सैनिक बुलाए
x

ईरान युद्ध का LIVE अपडेट : ट्रंप ने कहा- ईरान के नेताओं से बातचीत को तैयार, इजरायल ने 1 लाख रिजर्व सैनिक बुलाए

ईरान पर अमेरिका और इजराइल द्वारा किये गए हमले से लेकर खामेनेई की मौत तक और अब आगे क्या जानिये सब कुछ


ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से किये गए हमले के कुछ घंटे बाद ही बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई। पहले इजराइल के प्रधानमन्त्री नेतान्याहू और फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामनेई की मौत का दावा किया। जिसके कुछ देर बाद ही ईरान की मीडिया ने इस दावे की पुष्टि कर दी। अब ईरान की IRGC ने इस मौत का बदला लेने की बात कही है, लेकिन इन सब के बीच सवाल ये है कि ईरान की सत्ता किसके हाथ में होगी?

Live Updates

  • 1 March 2026 12:21 PM IST

    खामेनेई की मौत के विरोध में लखनऊ में होगा प्रदर्शन

    ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत पर लखनऊ का शिया समुदाय करेगा प्रदर्शन। छोटा इमामबाड़ा में रात 9 बजे विरोध प्रदर्शन करेंगे शिया मुसलमान। शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया।

    लखनऊ में शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक़ ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।इस दौरान शिया मुसलमान अपने घर और दुकानों पर काले झंडे लगाकर विरोध करेंगे।

    तीन दिन तक दुकानें बंद रहेंगी और ख़ामेनेई के लिए शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।