
लोकसभा में गिरा महिला संसोधन बिल, विपक्ष ने नहीं दिया साथ, पक्ष में पड़े 298 वोट
women reservation Bill Updates: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर संसद में चर्चा जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
women resrvation amendment bill : 33 फीसद महिला आरक्षण को देशभर में लागू कर दिया गया है। सरकार ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए गए थे। जाएंगे। इन प्रस्तावों में वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इसी विषय पर विचार-विमर्श के लिए तीन दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है।
संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है, जबकि वर्तमान में यह संख्या 543 है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्यों के लिए अधिकतम 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं। सीटों के अंतिम निर्धारण के लिए परिसीमन प्रक्रिया लागू की जाएगी।नए प्रावधानों के अनुसार लोकसभा की 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
Live Updates
- 17 April 2026 8:58 AM IST
सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने से जुड़े तीन अहम विधेयक—‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक, 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’—गुरुवार को संसद के निचले सदन में पेश किए।
इन विधेयकों पर चर्चा देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक चली, जिसे शुक्रवार सुबह फिर से आगे बढ़ाया जाना तय हुआ।वहीं, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन के जरिए अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है और इससे अन्य पिछड़े वर्गों की हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है।
- 17 April 2026 8:56 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह पोस्ट ऐसे समय में एक्स पर साझा किया, जब महिला आरक्षण अधिनियम 2023 गुरुवार रात से लागू हो चुका था। इस संबंध में केंद्रीय विधि मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर जानकारी दी।अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं, बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया:
“देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या।
तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः।।”
- 17 April 2026 8:55 AM IST
संसद में महिलाओं के आरक्षण, संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयकों पर देर रात तक चर्चा जारी रही। लोकसभा की कार्यवाही कई बार बढ़ाई गई, और बड़ी संख्या में सांसद देर रात तक सदन में मौजूद रहकर बहस में शामिल हुए।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला सांसदों की सक्रिय भागीदारी और उपस्थिति की सराहना की।इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी नारी शक्ति ही सशक्त भारत की पहचान है।

