Women Reservation Bill Live: बिल से द. भारत के राज्यों को नहीं होगा कोई नुकसान- अमित शाह
x

Women Reservation Bill Live: बिल से द. भारत के राज्यों को नहीं होगा कोई नुकसान- अमित शाह

women reservation Bill Live Updates: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर संसद में चर्चा जारी है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।


women resrvation amendment bill Live: संसद के विशेष सत्र में आज महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे। इन प्रस्तावों में वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इसी विषय पर विचार-विमर्श के लिए तीन दिन का विशेष सत्र आयोजित किया गया है।

संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है, जबकि वर्तमान में यह संख्या 543 है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्यों के लिए अधिकतम 815 सीटें और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें निर्धारित की जा सकती हैं। सीटों के अंतिम निर्धारण के लिए परिसीमन प्रक्रिया लागू की जाएगी।

नए प्रावधानों के अनुसार लोकसभा की 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन विधेयकों पर संसद में 18 अप्रैल तक विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

Live Updates

  • 16 April 2026 8:59 AM IST

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल को पारित करने के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का सहारा लिया जा रहा है, जबकि देश में फिलहाल जाति-आधारित जनगणना की प्रक्रिया चल रही है।राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार जो प्रस्ताव अभी ला रही है, उसका महिला आरक्षण से कोई वास्तविक संबंध नहीं है।

  • 16 April 2026 8:58 AM IST

    महिला आरक्षण बिल को केंद्र में रखकर संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने बिल का समर्थन करते हुए इसे देश की आधी आबादी के लिए आवश्यक बताया।आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल ऐतिहासिक कदम है। उनके अनुसार, इसके कानून बनने के बाद महिलाओं को पूर्ण राजनीतिक अधिकार मिलेगा और यह उनके राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

  • 16 April 2026 8:57 AM IST

    कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और सांसद रेणुका चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महिला आरक्षण बिल को चुनावी स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की “नाजायज फायदा उठाने” की कोशिश है। उनके मुताबिक, सरकार विपक्ष के कंधों पर रखकर तोप चला रही है और यह मानकर चल रही है कि जनता सब कुछ समझ नहीं रही।

    रेणुका चौधरी ने यह भी कहा कि पांच राज्यों में चुनाव के बीच अचानक इस बिल को लाया जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में अनुमति कैसे दी गई, यह समझ से परे है।कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार से पूछा कि यदि महिलाओं के प्रति इतनी ही चिंता है, तो लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान ही महिला आरक्षण क्यों नहीं लागू किया गया। उस समय जनगणना का हवाला दिया जा रहा था, लेकिन अब अचानक इस बिल को लाया जा रहा है।

Read More
Next Story