IPL 2026 : पंजाब की चेन्नई सुपर किंग्स पर धमाकेदार जीत, 5 विकेट से जीता मुकाबला
x
चेन्नई की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी

IPL 2026 : पंजाब की चेन्नई सुपर किंग्स पर धमाकेदार जीत, 5 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेला गया। इस मैच में सीएसके की नजरें पहली जीत दर्ज करने पर थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और पंजाब लगातार तीसरा मुकाबला जीतने में कामयाब रहा।


Click the Play button to hear this message in audio format

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में 5 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने पंजाब के सामने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य रखा था जो उन्होंने 19वें ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए चेन्नई की शुरुआत खराब रही। उनको पहला झटका 14 के स्कोर पर बार्टलेट ने दिया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के हाथों संजू सैमसन को कैच आउट कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए।

चेन्नई को दूसरा झटका चहल ने दिया। उन्होंने नेहल वढेरा के हाथों ऋतुराज गायकवाड़ को कैच कराया। वह 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में जोरदार 73 की पारी खेली जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। बाद में सरफराज़ खान ने भी अच्छे हाथ खोले और सिर्फ 12 गेंदों पर 32 रन ठोक डाले।

चेन्नई को पांचवां झटका विजयकुमार ने दिया। उन्होंने सरफराज खान को नेहाल वढेरा के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। शिवम दुबे ने आखिर में कुछ हाथ खोले और 27 गेंदों पर 45 रन बनाकर नॉट आउट लौटे।

पंजाब की तरफ से विजय कुमार ने दो विकेट लिए।

Read More
Next Story