
ऋषभ पंत की टीम फिर फेल, पंजाब के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम
पंजाब किंग्स ने प्रियांश और कॉनली की तूफानी पारियों के दम पर 254 रन बनाकर लखनऊ को 54 रन से हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG लड़खड़ा गई।
इंडियम प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) को 54 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला रविवार को खेला गया, जिसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत भले ही खराब रही और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने शुरुआती झटका दिया, लेकिन इसके बाद प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) और कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने मैच का रुख ही बदल दिया।दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 80 गेंदों में 182 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। कॉनली ने 46 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल रहे, जबकि प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 93 रन ठोकते हुए 9 छक्के जड़े।
मध्यक्रम में नेहल वढेरा (Nehal Wadhera) (13 रन) और शशांक सिंह (Shashank Singh) (17 रन) के योगदान से पंजाब किंग्स ने 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी लखनऊ
255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत ठीक रही। मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) और Ayush Badoni ने 61 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।मार्श ने 40 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई।आखिरी ओवरों में एडेन मार्करम (Aiden Markram) और मुकुल चौधरी ने कोशिश जरूर की, लेकिन टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।
अंक तालिका पर असर
इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने 6 मैचों में 11 अंक हासिल कर लिए हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में सिर्फ 4 अंक ही जुटा सकी है।
प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स:
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स:
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान।
पंजाब किंग्स की इस जीत में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और मजबूत साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स बड़े लक्ष्य के दबाव में संघर्ष करती नजर आई।

