आरसीबी के सामने बिखरी गुजरात टाइटंस, ये खिलाड़ी पड़े सबसे ज्यादा भारी
x

आरसीबी के सामने बिखरी गुजरात टाइटंस, ये खिलाड़ी पड़े सबसे ज्यादा भारी

आरसीबी ने आईपीएल 2026 क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली।


आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली। अब आरसीबी की नजर 31 मई को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले पर होगी, जबकि गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलना पड़ेगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन पर सिमट गई और मुकाबला एकतरफा अंदाज में हार गई।

इस बड़े मुकाबले में गुजरात के कई स्टार खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। आइए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो टीम की हार के सबसे बड़े कारण बने।

1. प्रसिद्ध कृष्णा रहे बेहद महंगे

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा इस मुकाबले में पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 4 ओवर में 53 रन लुटाए और उनका इकॉनमी रेट 13.20 का रहा। हालांकि उन्हें एक विकेट जरूर मिला, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी पर जमकर रन बटोरे।

2. साई सुदर्शन का बल्ला रहा खामोश

पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले साई सुदर्शन इस अहम मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑरेंज कैप होल्डर सुदर्शन सिर्फ 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हो गए। उनकी जल्दी विकेट गिरने से गुजरात की रन चेज शुरुआत से ही दबाव में आ गई।

3. राशिद खान नहीं छोड़ सके असर

गुजरात के अनुभवी स्पिनर राशिद खान भी इस मैच में बेअसर साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 29 रन खर्च किए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। आरसीबी के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आसानी से रन बनाए।

4. शुभमन गिल कप्तानी पारी खेलने में नाकाम

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से टीम को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। गिल ने 7 गेंदों का सामना किया, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। उनकी जल्दी विकेट ने गुजरात की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

5. गुजरात की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरी

255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी कभी भी लय में नजर नहीं आई। शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम लगातार दबाव में रही और कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। नतीजतन पूरी टीम 162 रन पर ऑलआउट हो गई।आरसीबी ने इस मुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया। अब टीम लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल खेलने उतरेगी और खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

Read More
Next Story