LIVE
x

राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में जुटा विपक्ष, मोदी सरकार को सीधी चुनौती

दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली पर सियासी नजरें टिकी हैं। विपक्षी नेताओं के भाषण, प्रमुख मुद्दों और राजनीतिक घटनाक्रम की हर अपडेट यहां पढ़ें।


दिल्ली में आज इंडिया ब्लॉक की रैली पर सियासी नजरें टिकी हैं। विपक्षी नेताओं के भाषण, प्रमुख मुद्दों और राजनीतिक घटनाक्रम की हर अपडेट यहां पढ़ें।

Live Updates

  • 1 Nov 2026 1:45 PM IST

    राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

    राहुल गांधी ने मिंटो रोड जाते समय खुली बस से एक वीडियो जारी कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने कनॉट प्लेस की सभी दुकानें जबरन बंद करवा दीं। राहुल ने कहा कि INDIA गठबंधन की मेगा रैली और मार्च में शामिल होने आए लोगों से कनॉट प्लेस में खरीदारी करने की अपील की गई थी, लेकिन वहां पहुंचने पर सभी दुकानें बंद मिलीं। उन्होंने व्यापारियों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि कारोबारियों का नुकसान कौन करवा रहा है और इसके पीछे की वजह क्या है।




  • 1 Nov 2026 1:18 PM IST

    विपक्षी नेताओं का काफिला आगे बढ़ा

    दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, TMC नेता ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे।

    INDIA गठबंधन के नेता मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक मार्च करेंगे, जहां कुछ ही देर में एक बड़ी रैली शुरू होगी।



  • 1 Nov 2026 1:12 PM IST

    राहुल गांधी रामलीला मैदान के लिए निकले

    राहुल गांधी विपक्षी नेताओं के साथ एक ओपन गाड़ी में बैठकर रामलीला मैदान के लिए निकले। 

  • 1 Nov 2026 10:20 AM IST

    आज रामलीला मैदान में इतिहास रचा जाएगा- आराधना मिश्रा 'मोना'

    दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने रामलीला मैदान में होने वाली INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, "आज यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है और इसमें कांग्रेस का हर कार्यकर्ता, सामान्य नागरिक न्याय योद्धा राहुल गांधी के साथ, कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ, INDIA गठबंधन के साथ अपने वोट के अधिकार की सुरक्षा के लिए इस संघर्ष में सब एकजुट हो गए हैं...कांग्रेस पार्टी ने लगातार यह बात कही है कि ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें और अगर वो इस्तीफा नहीं देंगे तो उन पर महाभियोग चलाया जाएगा...मैं इतना कहूंगी कि आज रामलीला मैदान में इतिहास रचा जाएगा..."



  • 1 Nov 2026 10:02 AM IST

    रामलीला मैदान के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती

    दिल्ली: INDIA गठबंधन की मेगा रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती।



Read More
Next Story