
गुलमर्ग रोपवे में तकनीकी खराबी, हवा में फंसे 300 पर्यटक
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी बारिश के बीच 500 फीट की ऊंचाई पर फंसे पर्यटकों को सेना और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला
Gulmarg Gondola Crisis: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग से एक बेहद डराने वाली खबर सामने आई। दुनिया के तीसरे सबसे ऊंचे रोपवे गुलमर्ग गोंडोला में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद हवा में लटके केबिनों में फंसे 300 से ज्यादा पर्यटकों को कड़े संघर्ष के बाद सुरक्षित निकला गया। रोपवे के कुल 65 केबिनों में सवार पर्यटक सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे से बीच हवा में ही फंसे हुए थे। इनमें से कुछ केबिन तो जमीन से करीब 500 फीट की भारी ऊंचाई पर लटके थे। एक केबिन में अधिकतम 6 लोगों के बैठने की क्षमता होती है। इस हादसे के बाद भारी बारिश के बीच सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ा जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शाम करीब 8.20 बजे यह रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह खत्म हुआ। हवा में फंसे लोगों को बचाने का यह पूरा ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक लगातार चला।
Large Scale Rescue Operations at Gulmarg Gandola by Trained Teams in Progress.
— NORTHERN COMMAND - INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) May 25, 2026
Swift and coordinated rescue efforts by #ChinarCorps, #IndianArmy and #Gulmarg Gandola operators are underway after ropeway cabins got stranded mid-air.
65 cabins were stranded and till now 80… pic.twitter.com/uPhCzYkiq6
#WATCH | Gulmarg, Jammu and Kashmir: On the rescue operations at Gulmarg Gondola, GOC 19 Div Maj Gen Manoj Joshi says, "We had received this information around 1:00 in the afternoon today that the Gondola had met with some malfunction and the gearbox of it had gone off-road. So… pic.twitter.com/PyceevI696
— ANI (@ANI) May 25, 2026

