
भीषण गर्मी के चलते गुरुग्राम में पावर हाउस में आग लगने से थमी रैपिड मेट्रो
गुरुग्राम के सेक्टर-72 में 220 केवीए पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर फूका। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में बिजली गुल, पानी की सप्लाई भी प्रभावित।
Power Cut At Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा बिजली संकट खड़ा हो गया। सेक्टर-72 स्थित 220 केवीए पावर हाउस में अचानक भयंकर आग लग गई। इस हादसे में पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर पूरी तरह से फूंक गया। इस वजह से शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इस बिजली संकट का सीधा असर शहर की रैपिड मेट्रो सेवा पर भी पड़ा। बिजली कटने से पिछले लगभग एक घंटे तक रैपिड मेट्रो सेवा बाधित रही। इसके चलते दफ्तर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
A power outage led to the evacuation of passengers, who then proceeded along the rapid metro tracks. pic.twitter.com/a4mvKu3Dqj
— Deepak Kumar (@tech_update0) May 22, 2026
ठप हो गई रैपिड मेट्रो सेवा
बिजली संकट का सीधा असर शहर की लाइफलाइन यानी रैपिड मेट्रो पर भी पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से पिछले करीब एक घंटे से मेट्रो सेवा बाधित रही। मेट्रो रुकने से दफ्तर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अचानक सेवा रुकने से स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग वैकल्पिक साधनों के जरिए अपनी मंजिलों के लिए रवाना हुए।
#WATCH | Gurugram, Haryana: Executive Engineer Anil Malik says, "This incident occurred around 7:50. There was an oil leakage in the current transformer that is 220 KVA... The blast happened right when the breaker was being cut, and a fire broke out here... This led to a blackout… https://t.co/aKaV2qAqkm pic.twitter.com/GMh096D5X8
— ANI (@ANI) May 22, 2026

