पंजाब धमाके: भगवंत मान के बयान पर राघव चड्ढा का पलटवार, ISI पर उठा सवाल
x

पंजाब धमाके: भगवंत मान के बयान पर राघव चड्ढा का पलटवार, ISI पर उठा सवाल

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान के बाद आप से भाजपा में शामिल हुए सांसद राघव चड्ढा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने पंजाब धमाकों में सीधे तौर पर ISI की भूमिका बताई है।


Click the Play button to hear this message in audio format

Punjab Bomb Blasts : जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हालिया बयान के बाद, आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने उन पर करारा पलटवार किया है। चड्ढा ने मुख्यमंत्री की बयानबाजी को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए राज्य की सुरक्षा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सवाल किया है कि आखिर आईएसआई को क्लीनचिट क्यों ?


ISI की भूमिका पर जोर
राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के डीजीपी ने शुरुआती जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की संलिप्तता की आशंका जताई है। घटनास्थल के निरीक्षण और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर यह संकेत मिल रहे हैं। चड्ढा के मुताबिक यह धमाके पंजाब की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।


मुख्यमंत्री पर 'क्लीन चिट' का आरोप
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जानबूझकर पाकिस्तान की ISI को 'क्लीन चिट' दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक लाभ के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। चड्ढा ने सवाल उठाया कि जब एजेंसियां सतर्क कर रही हैं, तब मुख्यमंत्री विदेशी ताकतों का बचाव क्यों कर रहे हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल
राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री का रुख जांच एजेंसियों के मनोबल को कमजोर करने वाला है। अक्सर आतंकी संगठन घटनाओं को 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश करते हैं। चड्ढा का आरोप है कि भगवंत मान भी अनजाने में वही भाषा बोल रहे हैं, जो पंजाब के हितों के खिलाफ है।

पुराने जख्मों का हवाला
उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब पहले भी आतंकवाद और हिंसा का भारी दर्द झेल चुका है। ऐसी संवेदनशील घटनाओं को हल्के में लेना राज्य के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। राघव चड्ढा ने सरकार से मांग की कि वह राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करे।

जनता को सच जानने का हक
चड्ढा ने अपील की है कि सरकार को इस पूरे मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए। पंजाब की जनता सच्चाई जानना चाहती है कि इन धमाकों के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे राजनीतिक चश्मे से सुरक्षा को देखना बंद करें और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें।


Read More
Next Story