लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा से हंगामे के बीच पारित
x

लोक परीक्षा संशोधन बिल लोकसभा से हंगामे के बीच पारित

एंटी पेपर लीक बिल पर आज भी लोकसभा में जमकर बहस हुई। मानसून सत्र के इस अहम दिन सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।


Anti Paper Leak Bill Debate LIVE: एंटी पेपर लीक बिल पर आज भी लोकसभा में जमकर बहस हुई। मानसून सत्र के इस अहम दिन सरकार और विपक्ष ने एक दूसरे पर तीखे आरोप लगाए।

Live Updates

  • 29 July 2026 3:27 PM IST

    हंगामे के बीच लोकसभा ने लोक परीक्षा संशोधन विधेयक को पारित कर दिया है। चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हित में हमेशा से खड़ी रही है। नीट परीक्षा में जिस दिन धांधली की जानकारी सामने आई सरकार ने कार्रवाई में देर नहीं लगाई। बहुत ही कम समय में नीट की परीक्षा आयोजित की गई और इस समय काउंसिलिंग जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर आधारहीन आरोप लगा रहा है। विपक्ष की तरफ से इस मुद्दे पर सिर्फ सियासत की गई। 

  • 29 July 2026 3:20 PM IST

    लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, "21 जुलाई को विपक्ष के नेता—शायद किसी खास सोच से प्रेरित होकर—प्रधानमंत्री के आवास, 7 LKM के बाहर जाकर बैठ गए। ऐसा लग रहा था कि उनकी ज़बरदस्त इच्छा थी कि देश उन्हें चुने और 7 LKM में बिठाए। जब ​​यह इच्छा पूरी नहीं हुई, तो वे निराश और हताश हो गए और 7 LKM के गेट पर जाकर बैठ गए। जब ​​उन्हें बहुत विनम्रता से यह समझाने की कोशिश की गई कि ऐसा व्यवहार उनके कद के अनुरूप नहीं है, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें बस वहां से हटा दिया जाए..."


  • 29 July 2026 3:14 PM IST

    एंटी पेपर लीक बिल पर जवाब देते हुए मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी मंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता है। गोली चलाने का आदेश ड्यूटी मजिस्ट्रेट देता है। वहीं, जिस तरह से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इडियट शब्द का इस्तेमाल किया उससे छात्र अपमानित हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने 152 पेपर लीक के आंकड़े कहां से पेश किए। 

  • 29 July 2026 2:46 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सदन में उन्हें बोलने का हक है और वो उन्हें दिया जाए। दिल्ली में युवाओं पर हिंसा के संंबंध में गृहमंत्री अमित शाह सफाई दें। वहीं बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी संसदीय मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। 

  • 29 July 2026 1:44 PM IST

    SP प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर विपक्ष के नेता (LoP) ने सरकार पर कोई गंभीर आरोप लगाया है, तो सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह उसका जवाब दे।रिजिजू का कहना है कि विपक्ष के नेता ने सरकार पर नहीं, बल्कि खास तौर पर गृह मंत्री पर बिना किसी तथ्य के आरोप लगाया है। रिजिजू कहते हैं कि राहुल को या तो माफ़ी मांगनी चाहिए या अपने आरोप वापस लेने चाहिए।

    बिड़ला ने राहुल गांधी से कहा कि वे बिल पर ही बात करें और किसी व्यक्ति पर आरोप न लगाएं। "आप जांच की मांग कर सकते हैं, लेकिन आप व्यक्तियों पर आरोप नहीं लगा सकते।"

  • 29 July 2026 1:32 PM IST

    राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा हो चुका है। 30 से 40 लाख रुपए में पेपर लीक होते हैं। छात्र, पेपरलीक से परेशान हैं। निजी कंपनियां परीक्षा करा रही हैं। शिक्षा वसूली सिस्टम बन गया है। शिक्षा मंत्रालय को आरएसएस चलाता है। धर्मेंद्र प्रधान आरएसएस का मुखौटा थे। हर यूनिवर्सिटी में आरएसएस का वाइस चांसलर हैं। गृह मंत्री के पास सदन में बैठने का साहस नहीं है। आज लोकसभा में गृहमंत्री क्यों नहीं हैं। 


  • 29 July 2026 1:28 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनके शब्द किसी खास व्यक्ति या पार्टी के लिए नहीं। जब वो बोलते हैं तो बीजेपी के लोग हंगामा करते हैं। उनके इस बयान के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपमी सीट से उठे और कहा कि राहुल गांधी ने जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वो असंसदीय है और उन्हें सदन की कार्यवाही से निकाल दिया जाए।

  • 29 July 2026 1:18 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें 18 साल की एक लड़की का बताया गया यह पूरा फ़्रेमवर्क बहुत दिलचस्प लगा। ऊपर से देखने पर ऐसा लगता है कि छात्र परीक्षा, शिक्षा प्रणाली और पढ़ाई के खर्च के बारे में बात कर रहे थे। यह सब सच है। शिक्षा प्रणाली महंगी है। छात्र रोज़ाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करते हैं।

  • 29 July 2026 1:17 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''एक स्टूडेंट का मकसद सच की तलाश करना होता है। सच उनके लिए सुखद होता है। उन्होंने स्टूडेंट से पूछा कि उस तरह के लोगों का क्या, जो स्टूडेंट नहीं हैं? उसने कहा कि स्टूडेंट की पहचान यह है कि वे गर्व से सच को अपनाते हैं, जबकि दूसरे तरह के लोगों को एक खास छवि की ज़रूरत होती है क्योंकि वे भगवान होने का दिखावा करते हैं।

    उन्होंने पूछा कि क्या कोई तीसरी कैटेगरी भी है? उसने पूछा कि तीसरी कैटेगरी कौन सी? मैंने कहा- अंधभक्त। उसने कहा कि अंधभक्त एक ऐसी कैटेगरी है जो किसी दूसरे बेवकूफ को भगवान मानती है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के सदस्य विरोध जताने लगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राहुल की टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाने की मांग की।

  • 29 July 2026 1:08 PM IST

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, '' उनकी कुछ छात्राओं, यानी युवा लड़कियों से बातचीत हुई, जिससे मुझे एक बहुत दिलचस्प नज़रिया मिला। उन्होंने एक लड़की से पूछा कि स्टूडेंट होने का क्या मतलब है - क्या इसका मतलब सिर्फ़ स्कूल में पढ़ना या किताबें पढ़ना है? उसने कहा कि स्टूडेंट वह है जिसका दिल और दिमाग खुला हो। जो यह माने कि उसे कुछ नहीं पता और जो कुछ भी वह जानता है, वह नई जानकारी से बदल जाएगा।

    कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मानते हैं कि उन्हें सब कुछ पता है। उन्हें लगता है कि वे भगवान हैं और ज्ञान उन्हीं से निकलता है। वे घमंडी होते हैं। वे दूसरों की सच्चाई को न तो सुनते हैं और न ही उसका सम्मान करते हैं। उसने यही कहा और जब मैंने पूछा कि ऐसे लोगों को तुम क्या कहती हो, तो उसने कहा कि वह उन्हें बेवकूफ़ कहती है।

Read More
Next Story