LIVE E20 से छुटकारा पाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना होगा- अरविंद केजरीवाल
x

E20 से छुटकारा पाने के लिए जनता को सड़क पर उतरना होगा- अरविंद केजरीवाल

एथेनॉल-20 के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने पीएम हाउस तक मार्च का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोक दिया।


Arvind Kejriwal Protest March on E20: एथेनॉल-20 के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने पीएम हाउस तक मार्च का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोक दिया।

Live Updates

  • 4 Aug 2026 3:40 PM IST

    आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एथेनॉल से देश के किसानों को नहीं अमेरिका के किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए देश पर E20 थोप रहे हैं।


  • 4 Aug 2026 3:04 PM IST

    आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक petitions लेकर मोदी जी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी अर्जियां मोदी जी को भेज दी हैं।मोदी जी, हमें अपनी ताकत दिखाने से क्या होगा? आप यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए और देश पर E20 थोपना बंद करिए। वरना देश फिर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।


  • 4 Aug 2026 1:04 PM IST

    E20 पर आम आदमी पार्टी के पीएम हाउस तक मार्च को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है। वहीं आप के संस्थापक अरविंद केजरीवाल बीच सड़क धरने पर बैठ गए।

  • 4 Aug 2026 12:40 PM IST

    आम आदमी पार्टी का आरोप है कि E20 पेट्रोल को पूरे देश में लागू करने का फैसला करोड़ों वाहन मालिकों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। पार्टी का कहना है कि सरकार ने इस नीति को लागू करने से पहले न तो व्यापक चर्चा की और न ही पुराने वाहनों पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर लोगों की चिंताओं पर ध्यान दिया।


  • 4 Aug 2026 12:37 PM IST

    AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते हैं, "मैं कहना चाहता हूं कि PM मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्हें USA से इथेनॉल खरीदना और हमारे देश पर E20 थोपना बंद कर देना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री हमें बुलाएंगे। हमने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। संघर्ष जारी रहेगा।"



Read More
Next Story