x

संसद में फिर हंगामा, सड़कों पर उतरा छात्रों का सैलाब, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग हुई तेज़

CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई बड़े शहरों में छात्र सड़कों पर हैं। CJP के इस प्रदर्शन की ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए 'द फेडरल देश' के साथ


सोनम वांगचुक ने सरकार से मिले आश्वासन के बाद 26 दिनों से चल रही अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। अब CJP ने देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली, मुंबई और पटना समेत कई बड़े शहरों में छात्र सड़कों पर हैं और अब उनकी मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।

देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले में वीडियो जारी कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं दूसरी तरफ, NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन जारी है।

CJP के इस प्रदर्शन की ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए 'द फेडरल देश' के साथ-

Live Updates

  • 24 July 2026 8:25 AM IST

    PM मोदी ने जारी किया वीडियो मैसेज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक की समस्या बहुत गंभीर है। यह लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बेहद दुखद अनुभव है। इसी वजह से पिछले ढाई महीनों में सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस धांधली के दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता छात्रों का एक साल खराब होने से बचाना था। इसलिए तुरंत परीक्षा कराना बहुत ज़रूरी हो गया था। सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगाकर इतने कम समय में लगभग 22 लाख बच्चों का एग्ज़ाम सफलता से पूरा कराया।


Read More
Next Story