LIVE
x

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के बीच मोदी कैबिनेट ने नए और सख्त बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।


जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और देशभर में हो रहे विरोध के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पेपर लीक रोधी ड्राफ्ट बिल को मंजूरी मिल गई है। 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024' में संशोधन वाले इस नए बिल में पेपर लीक में शामिल लोगों को कम से कम 5 साल और संगठित गिरोहों (माफिया) को 10 साल तक की जेल के साथ ₹10 करोड़ तक के भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

दिल्ली में सुरक्षा सख्त: लगातार चौथे दिन 17 मेट्रो स्टेशन बंद

जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से शनिवार को भी सेंट्रल दिल्ली के 17 मुख्य मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। यह पाबंदी सुबह 7:30 बजे से लागू है। राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे स्टेशनों पर यात्रियों को सिर्फ ट्रेन बदलने (Interchange) की सुविधा मिलेगी, एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेंगे।

प्रदर्शऩ से जुड़े लेटेस्टअपडेट्स के लिए जुड़े रहिए द फेडरेल देश के साथ-

Live Updates

  • 25 July 2026 8:56 PM IST

    प्रह्लाद जोशी बनाये गए देश के नए शिक्षा मंत्री

    धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद देश के नए शिक्षा मंत्री का चयन भी कर लिया गया है. प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. 

  • 25 July 2026 8:25 PM IST

    धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

    इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा विभागों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा जाए।


  • 25 July 2026 5:43 PM IST

    CJP ने वापस लिया आन्दोलन

    CJP प्रवक्ता saurav दास ने केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक के बाद आन्दोलन वापस लेने का एलान किया.

  • 25 July 2026 4:02 PM IST

    CJP से तीसरे दौर की बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री पहुंचे

    धर्म्नेद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP से तीसरे दौर की बातचीत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेन्द्र सिंह कांस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे. 



  • 25 July 2026 3:52 PM IST

    राजीव चौक, मंडी हाउस और केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन फिर से खोले

    दिल्ली मेट्रो ने राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन को फिर से खोल दिया है. माना जा रहा है कि अब जंतर मंतर पर मामला नियंत्रण में रहेगा क्योंकि प्रदर्शन की जो मुख्य मांग थी वो मान ली गयी है.

  • 25 July 2026 8:25 AM IST

    CJP ने NTA के 47 अधिकारियों को हटाए जाने पर दी प्रतिक्रिया

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के सरकार के फैसले पर स्पष्ट रुख अपनाया है। उनकी प्रतिक्रिया के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

    1. मुख्य मांग से कोई समझौता नहीं

    आशुतोष रांका ने साफ किया कि अधिकारियों पर की गई यह कार्रवाई स्वागत योग्य हो सकती है, लेकिन इससे आंदोलन का मुख्य उद्देश्य और दिशा नहीं बदलती।

    2. अंतिम जवाबदेही शिक्षा मंत्री की

    उन्होंने जोर देकर कहा कि NEET पेपर लीक और उससे जुड़ी गड़बड़ियों के कारण जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई या जिनका भविष्य अधर में लटका, उसकी सीधी और अंतिम राजनीतिक जवाबदेही देश के शिक्षा मंत्री (धर्मेंद्र प्रधान) की है।

    3. 'इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं'

    रांका के अनुसार, निचले या प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई करना एक प्रक्रियात्मक कदम है, लेकिन जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते या उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक CJP का आंदोलन जारी रहेगा। सार: आशुतोष रांका ने स्पष्ट संदेश दिया कि 47 अधिकारियों की बर्खास्तगी आंदोलन को शांत करने के लिए पर्याप्त नहीं है; छात्रों को केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से ही न्याय मिलेगा।

  • 25 July 2026 8:11 AM IST

    'एकतरफा मन की बात न करें पीएम':PM के वीडियो संदेश पर भड़की कांग्रेस

    नीट और पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देर रात आए वीडियो संदेश पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि जब संसद का सत्र चल रहा है, तब प्रधानमंत्री को अपनी बात संसद के पटल (Floor of the House) पर रखनी चाहिए, न कि संसद के बाहर एकतरफा 'मन की बात' करनी चाहिए।

    राहुल गांधी का सीधा हमला

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी के संदेश को छात्रों की समझ का अपमान बताया। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से तीन स्पष्ट मांगें रखीं:

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से बर्खास्त किया जाए।

    प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों को कड़ी सजा मिले।

    सरकार पीड़ित छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

    मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश की प्रतिक्रिया

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद आने से पहले प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री को हटाना चाहिए और छात्रों पर लाठी व पेलेट गन चलाने का आदेश देने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि दो महीने की लंबी चुप्पी के बाद प्रधानमंत्री ने एक निराश और परेशान कर देने वाला वीडियो संदेश जारी किया है, लेकिन जवाबदेही से बचने की कोशिश की है।

    प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में क्या कहा था?

    गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में घोषणा की थी कि अगले हफ्ते संसद में पेपर लीक के खिलाफ एक सख्त कानून (बिल) पेश किया जाएगा, जिसके मसौदे पर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला लिया गया है।

  • 25 July 2026 8:06 AM IST

    जंतर-मंतर आंदोलन में 400 से ज्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के दौरान सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस को तकनीक से बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से प्रदर्शन स्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगभग 400 ऐसे संदिग्धों की पहचान हुई है, जिनका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है।

    20 से 24 जुलाई के बीच हुई पहचान

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी पहचान 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई के दौरान की गई। जंतर-मंतर पर भारी भीड़ के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार FRS कैमरे और कैमरों के डेटाबेस के जरिए निगरानी रख रही है, ताकि आंदोलन में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों की एंट्री पर नजर रखी जा सके।



  • 25 July 2026 8:04 AM IST

    CJP और सरकार की आज फिर होगी बैठक

    राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस दौरान CJP की तरफ से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से सीधे संवाद किया।


    दो घंटे चली चर्चा, दोपहर में फिर होगी बैठक
    दोनों पक्षों के बीच यह बातचीत लगभग दो घंटे तक चली, जिसमें आंदोलन से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बातचीत का सिलसिला अभी थमा नहीं है और आज दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ तीसरे दौर की बैठक आयोजित की जाएगी।

  • 25 July 2026 7:40 AM IST

    वीकेंड पर रात 8 बजे ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें

    शराब की दुकानों का समय बदला
    राजधानी दिल्ली में जारी छात्र आंदोलनों और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली में वीकेंड खत्म होने तक शराब की सभी दुकानें रात 10 बजे के बजाय रात 8 बजे ही बंद कर दी जाएंगी।'


    बिना सूचना के दुकानों के शटर हुए डाउन
    गुरुवार को बिना किसी पूर्व सूचना के दुकानें जल्दी बंद कर दी गईं, जिससे अचानक पहुंचे कई ग्राहकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। आम दिनों में दिल्ली में शराब दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहती हैं। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस की तरफ से मिली सुरक्षा रिपोर्ट और जंतर-मंतर पर जारी तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Read More
Next Story