representative images
x

दिल्ली के पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, पुलिसकर्मी बनकर आए थे आरोपी

दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।


दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर किशोरी और उसके नाबालिग दोस्त को डराया-धमकाया। मामले में POCSO Act समेत संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मंदिर जाने के बाद पार्क पहुंचे थे दोनों
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार, (21 सितंबर) शाम की है। नाबालिग किशोरी अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर गई थी। दोनों करीब शाम सात बजे मंदिर पहुंचे और दर्शन के बाद करीब साढ़े सात बजे पास के एक पार्क की ओर गए।

इसी दौरान तीन लोग उनके पास पहुंचे। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई गई है। आरोप है कि तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी तथा उसके दोस्त से पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर धमकाया गया।

किशोरी के बयान पर मामला दर्ज
पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने किशोरी के दोस्त को पकड़ लिया, जबकि किशोरी के साथ कथित तौर गैंगरेप किया गया।

रात करीब 8:45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उसके बयान के आधार पर संबंधित धाराओं और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

CCTV फुटेज की जांच, एक आरोपी पकड़ा गया
पुलिस ने आरोपियों की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि के लिए पार्क और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मंगलवार तड़के पुलिस ने मामले के एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

इस महीने तीसरा मामला
दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।

Read More
Next Story