
दीपके, सौरव और आशुतोष रिहा, CJP का ऐलान - आज भी प्रदर्शन
दिल्ली में शनिवार के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती के बाद सीजेपी ने रविवार को फिर आंदोलन बुलाया। यहा पढ़ें हर अपडेट पर नजर।
Live Updates
- 11 Oct 2026 11:07 AM IST
दो बजाे सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, "हम दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"
- 11 Oct 2026 11:04 AM IST
दीपके, दास और रांका ने जमानती मुचलका भरा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर 2026 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126/170 के तहत एहतियातन गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि इस दौरान सभी निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और आज तीनों को दिल्ली कैंट स्थित विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया। एक वर्ष तक शांति बनाए रखने और अच्छा आचरण करने के लिए 50,000 रुपये का जमानती मुचलका भरा गया। इसके बाद SEM अदालत ने तीनों को रिहा कर दिया।
- 11 Oct 2026 10:52 AM IST
दीपके, दास, रांका रिहा
CJP लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को रिहा किया गया। तीनों को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। शनिवार को इन्हें हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रदर्शन से पहले तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था।
- 11 Oct 2026 10:46 AM IST
ध्रुव राठी रिहा
यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लेने के कुछ घंटों बाद रिहा कर दिया।
- 11 Oct 2026 10:45 AM IST
CJP ने आज फिर बुलाया प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने रविवार को लगातार दूसरे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है।

