आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी का सवाल- दिल्ली पुलिस बता दें कहां बैठ सकता हूं?
SIR विवाद और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद आज संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च करेंगे।
SIR और चुनाव आयोग को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आज INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली में बड़ा मार्च निकालेंगे। विपक्षी सांसद संसद परिसर से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर कूच करेंगे और SIR प्रक्रिया, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। मार्च के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर समेत कई जगहों पर SIR और CEC के खिलाफ छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्ष से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। अब सांसदों के इस मार्च के साथ चुनाव आयोग पर जारी राजनीतिक टकराव संसद से सड़क तक पहुंच गया है।
Live Updates
- 6 Oct 2026 5:26 PM IST
दिल्ली पुलिस से राहुल गांधी का सवाल
दिल्ली | उनकी आगे की क्या रणनीति है? सवाल पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "मैंने पुलिस के लोगों से कहा कि आपको यहां से मुझे हटाना है तो हटा दीजिए लेकिन मुझे बता दीजिए कि मैं देश में कहां बैठ सकता हूं?... इंडिया गेट पर, जंतर-मंतर पर, सड़क पर?..."
- 6 Oct 2026 4:16 PM IST
किसी को नहीं बक्शा जाएगा - राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "300 से ज़्यादा विपक्षी सांसद आज संसद से चुनाव आयोग तक मार्च कर चुनाव आयुक्तों से मिलने पहुंचे> हम करोड़ों भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे हैं? पुलिस हमें रोक क्यों रही है और धमका क्यों रही है? देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है. चाहे प्रधानमंत्री मोदी हों, अमित शाह हों, आरएसएस प्रमुख हों या ज्ञानेश कुमार, किसी को भी बख़्शा नहीं जाएगा।"
- 6 Oct 2026 2:03 PM IST
कई विपक्षी नेता पुलिस हिरासत में
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
- 6 Oct 2026 1:48 PM IST
NSUI के कुछ कार्यकर्ता आकाशवाणी भवन के अंदर घुस गए, कई कार्यकर्ता बाहर जमा थे; पुलिस ने उन्हें परिसर में घुसने से रोकने की कोशिश की।
- 6 Oct 2026 12:51 PM IST
राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में घुसे
राहुल और प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसने में सफल रहे। दोनों धरने पर बैठे। रा
- 6 Oct 2026 12:30 PM IST
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी आकाशवाणी भवन में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग मुख्यालय तक विपक्ष के मार्च के दौरान पुलिस उन्हें रोक रही है।
- 6 Oct 2026 11:19 AM IST
INDIA ब्लॉक के सांसद नीति आयोग के पास कर रहे प्रदर्शन
दिल्ली | INDIA ब्लॉक के सांसद नीति आयोग दफ़्तर के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं; वे भारत निर्वाचन आयोग के दफ़्तर जा रहे थे।
- 6 Oct 2026 11:08 AM IST
विपक्षी सांसदों तक मार्च
दिल्ली | कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले, INDIA गठबंधन के कई सांसदों के साथ, भारत निर्वाचन आयोग तक विरोध मार्च निकाल रही हैं।
- 6 Oct 2026 10:48 AM IST
विपक्षी सांसद ने शुरू की नारेबाजी
दिल्ली | INDIA गठबंधन के सांसद, जो भारत के चुनाव आयोग तक मार्च करने वाले हैं, CEC ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी कर रहे हैं।
- 6 Oct 2026 10:32 AM IST
अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना
दिल्ली: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "...चुनाव आयोग को लेकर शिकायत और आपत्तियां हैं। जिस तरह चुनाव आयोग काम कर रहा है, ये पहली बार नहीं है। चुनाव आयोग चाहता है कि वही लोग भारतीय नागरिक हैं जो भाजपा के सदस्य हैं। चुनाव आयोग ये भी मानता है और कई बार देखने को मिला है कि जो भाजपा का सदस्य है वही वोट डाल सकता है...बंगाल में फोर्स के माध्यम से बूथ लूट लिया था और उससे पहले उत्तर प्रदेश में लूटा...चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और चुनाव आयोग संविधान के तहत काम नहीं कर रहा है...भाजपा जब से आई है तब से चुनाव आयोग ने भाजपा के लिए काम करना शुरू कर दिया।"

