LIVE PM मोदी के फास्ट-ट्रैक दांव के बाद भी डटा विपक्ष, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए ही चाहिए
x

PM मोदी के फास्ट-ट्रैक दांव के बाद भी डटा विपक्ष, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए ही चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन और भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों, विभिन्न राजनीतिक दलों विरोध प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन के बढ़ते दायरे और सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया है। सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग और पुलिस की सघन चेकिंग के कारण मध्य दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। देश भर से छात्र लगातार दिल्ली पहुँच रहे हैं, जिससे माहौल गरमाया हुआ है। ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 23 July 2026 8:20 AM IST

    16 प्रमुख मेट्रो स्टेशन किए गए बंद

    DMRC ने लुटियंस दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया है। इनमें राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक, आईटीओ और केंद्रीय सचिवालय जैसे व्यस्त स्टेशन शामिल हैं।

    ये 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशन किए गए बंद

    DMRC की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, मध्य और लुटियंस दिल्ली के आसपास के निम्नलिखित 16 स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे:

    लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)

    राजीव चौक (Rajiv Chowk)

    पटेल चौक (Patel Chowk)

    रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramakrishna Ashram Marg)

    बाराखम्भा रोड (Barakhambha Road)

    सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)

    सेवा तीर्थ (Seva Teerth)

    जनपथ (Janpath)

    मंडी हाउस (Mandi House)

    केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)

    आईटीओ (ITO)

    दिल्ली गेट (Delhi Gate)

    इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)

    खान मार्केट (Khan Market)

    जोर बाग (Jor Bagh)

    शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)





  • 23 July 2026 8:17 AM IST

    सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन किए बंद

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन और भारी भीड़ को देखते हुए DMRC ने लुटियंस दिल्ली के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया है।

  • 23 July 2026 8:15 AM IST

    पथराव में ACP और RAF जवानों समेत 12 घायल

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस हिंसक समूह ने बिना किसी चेतावनी के पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर अचानक पत्थरों से हमला कर दिया। इस अचानक हुए पथराव में एक एसीपी (ACP) अधिकारी समेत करीब 12 पुलिसकर्मी और RAF के जवान गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

  • 23 July 2026 8:14 AM IST

    जंतर-मंतर पर आधी रात को बवाल

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। रात लगभग 8:30 बजे उपद्रवियों की एक भीड़ अचानक टॉलस्टॉय मार्ग और संसद मार्ग के बीच पहुँच गई और वहाँ ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों पर धावा बोल दिया।

Read More
Next Story