LIVE तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजना कायरता : CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत पर राहुल गांधी
x

तिरंगा फहराने के लिए जेल भेजना कायरता : CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत पर राहुल गांधी

चुनाव आयोग, SIR विवाद और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के ताजा अपडेट पढ़ें एक ही जगह।



Live Updates

  • 14 Oct 2026 2:02 PM IST

    दीपके ने राहुल को कहा शुक्रिया

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष राकां और सौरभ दास की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी को शुक्रिया कहा। 




  • 14 Oct 2026 11:30 AM IST

    कायरतापूर्ण काम - राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार और INDIA गठबंधन—भले ही बैनर अलग-अलग हों, लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही हैं: नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।"



  • 14 Oct 2026 10:29 AM IST

    दास और रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर दीपके की प्रतिक्रिया

    CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, "सौरव और आशु जानते थे कि उन्हें जेल भेजा जा सकता है, फिर भी वे जंतर-मंतर गए और गर्व के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने पूरे देश को दिखा दिया है कि मोदी जैसे दबंग के सामने खड़े होने का एकमात्र तरीका है कि कभी न झुकें, चाहे नतीजे कुछ भी हों।"

  • 14 Oct 2026 10:18 AM IST

    आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वहीं, उनके साथ गिरफ्तार अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

    तीनों को मंगलवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उन पर प्रतिबंधित प्रदर्शन स्थल में बिना अनुमति प्रवेश करने, बैरिकेड पार करने और शांति बनाए रखने के मुचलके का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। बुधवार सुबह विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेशी के बाद यह आदेश दिया गया।

Read More
Next Story