x

विपक्ष का सुप्रीम कोर्ट मार्च, राहुल, अखिलेश, तेजस्वी शामिल

SIR और कथित वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और सियासी हलचल पर पल-पल के अपडेट।



Live Updates

  • 12 Oct 2026 5:14 PM IST

    तेजस्वी, अखिलेश, रेवंत हुए मार्च में शामिल

    दिल्ली: राजद नेता तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य INDIA गठबंधन के नेताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।



  • 12 Oct 2026 2:38 PM IST

    विपक्ष के नेता बस में बैठकर बाराखंभा के लिए निकले

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं बस में बैठकर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया से निकले हैं। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ से ये सभी नेता बाराखंभा जाएंगे जहां से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू होगा। 

  • 12 Oct 2026 12:47 PM IST

    मार्च बाराखंभा से होगा शुरू - राहुल गांधी

    दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "आज का मार्च 1.30 बजे से बाराखंभा से शुरू होगा। सभी लोग आ सकते हैं। संविधान की रक्षा कीजिए। नरेंद्र मोदी का पूरा ब्लूप्रिंट हमारे पास है। ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। इसमें राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी नहीं है। ये हिंदुस्तान की जनता की इन्पॉर्टेंस हैं। देश के हर युवा से कह रहा हूं कि ये आपके फ्यूचर, आपकी इज्जत की लड़ाई है। अगर आप नहीं आ सकते तो 3 बजे जब सुप्रीम कोर्ट के सामने होंगे, तब हमें सॉलिडेरिटी दिखाइए। जिस भी तरीके से ये कर सकते हैं, अपना एक्सप्रेशन करिए। बताइए कि जो हो रहा है, हम उसके खिलाफ हैं। हम ये नहीं होने देंगे।"

  • 12 Oct 2026 10:47 AM IST

    सीजेआई का बड़ा बयान

    दिल्ली | INDIA ब्लॉक के विरोध मार्च और उनसे मिलने की मांग पर, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "मुझे कल बैठक के अनुरोध के संबंध में एक पत्र मिला था, और मैंने कल रात ही उसका जवाब दे दिया था, जिसमें उन कारणों का उल्लेख किया गया था कि मैं क्यों नहीं मिल पाऊंगा..." उन्होंने यह भी कहा, "सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। किसी भी आम नागरिक या निर्वाचित निकाय के सदस्य की किसी भी याचिका का स्वागत है। हर भारतीय नागरिक को अदालत का दरवाजा खटखटाने का अधिकार है, और हम उनकी चिंताओं को सुनेंगे और कानून के तहत जो भी उचित होगा, वह करेंगे।"



  • 12 Oct 2026 10:31 AM IST

    10 घंटे के लिए 6 मेट्रो स्ट्रेशन बंद

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को क़रीब 10 घंटे के लिए 6 मेट्रो स्टेशन बंद किए हैं। डीएमआरसी ने कहा है कि - पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंबा रोड - पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक यात्रियों की एंट्री और एग्ज़िट प्रतिबंधित रहेगी।



     

Read More
Next Story